फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Yes ! We love , marriage will

हां! हम प्यार करते हैं, शादी भी करेंगे

Sun, 29 May 2016 02:09 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 29 May 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Yes ! We love , marriage will
श्‍ाादी
 एक साथ जीने मरने की कसमें खाकर घर से निकली दो नाबालिग लड़कियां रुद्रपुर में मिलने के बाद समझौता होने पर अपने परिवार वालों के साथ जाने को राजी हो गईं। दोनों लड़कियां समलैंगिक हैं और शादी कर जिंदगी भर साथ रहकर जिंदगी गुजारना चाहती हैं। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि रविवार को दोनों लड़कियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के फैसले के मुताबिक पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।   
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर दो हमउम्र लड़कियां शनिवार को बार एसोसिएशन के हॉल में रिश्तेदार और वकीलों के हुजूम के बीच घिरी मिलीं। कौतूहल का विषय बनी लड़कियों को रुद्रपुर से शुक्रवार रात लाया गया। उनका का कहना है कि वह एक-दूसरे से प्रेम करती हैं। इस बात को दोनों में से लड़के जैसे हावभाव वाले लड़की ने स्वीकारा। जबकि दूसरी लड़की रिश्तेदारों के बीच अपना कोई पक्ष नहीं रख पाई। अपने अंदर पैदा हुए विशेष गुण पर बात करते हुए लड़की ने इसे शर्मिंदगी की रूप में नहीं लिया। उसने बताया कि हम दोनों की उम्र 18 से कम है, जिस कारण एक-दूसरे के संग नहीं रह सकेंगे, पर हम एक-दूसरे से प्रेम करते रहेंगे। 23 मई से लापता लड़कियों को एसपी ग्रामीण के सामने पेश किया गया, उन्होंने केस संबंधित थाना बिथरीचैनपुर भेज दिया। फिर देर शाम तक दोनों लड़कियों के परिवार वालों ने वकील की मौजूदगी में समझौता कर लिया, दोनों अपनी बेटी को घर ले गए। समझौता नामा थाना बिथरीचैनपुर में भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


शादी समारोह में हुई थी जान पहचान
-एक शादी में जानपहचान हुई और दोस्ती प्रेम में बदल गई। लड़की ने बताया कि छह साल पहले एक शादी में वह अपनी दोस्त से मिली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि वह बचपन से ही लड़कों जैसा दिखना पसंद करती है। वह और उसकी दोस्त फोन पर बात करते थे। दूसरी लड़की की उम्र उसके परिवार वालों ने 16 वर्ष बताई है, लड़की ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। वह बिथरीचैनपुर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई शहरों में घूम आई लड़कियां
-लड़के जैसे हावभाव वाली लड़की ने बताया कि परिवार वालों को हमारे रिश्ते की जानकारी होने लगी तोे 23 मई को हम एक दूसरे की सहमती से घर से चले गए। उसने बताया कि वह दोनों शाहजहांपुर गए, वहां से लखनऊ जाकर रहे और फिर रुद्रपुर चले गए। जहां 27 की रात में उसे उसके भाई ने आकर पकड़ लिया और दोनों को बरेली ले आए।

छोड़ दी परीक्षा
-लड़के के स्वभाव वाली लड़की ने बताया कि दूसरी लड़की की परीक्षा दिलाने के लिए उसने अपनी हाईस्कूल की परीक्षा छोड़ दी थी। वह रोजाना उसे परीक्षा केंद्र पर छोड़ने के लिए जाती थी। 
 
कानून इजाजत नहीं देता है
-समलैंगिक रिश्तों को लेकर हिंदुस्तान में बड़ी बहस चल रही है। हालांकि इस रिश्ते को अभी तक कानूनी मान्यता नहीं मिल पाई है। समाज भी इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करता है। इसलिए एक सैक्स वाले दो इंसान वैवाहिक जीवन नहीं जी सकते हैं।


अपहरण का मुकदमा दर्ज है
-बिथरी इलाके की लड़की के घर वालों ने दूसरी लड़की और उसके घर वालों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिखा रखा दिया था। इसलिए पुलिस इस मामले में बिना कानूनी प्रक्रिया के कुछ करने की स्थिति में नहीं है। इसलिए दोनों ही परिवार में समझौता होने के बाद भी उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed