{"_id":"5875276c4f1c1bab78ba7e0a","slug":"women-noose-hanging-on-dowry-murder-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकी महिला दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे पर लटकी महिला दहेज हत्या का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Women noose hanging on Dowry murder charge
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाषनगर इलाके में एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
अलीगढ़ थाना डेलीगेट क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी पूजा मिश्रा ने बताया कि उसकी बहन मीनू शर्मा ने तीन महीने पहले ही सुभाषनगर के गणेशनगर निवासी गौरव मिश्रा से शादी की थी। दोनों की रजामंदी होने के कारण घरवालों ने भी कोई एतराज नहीं किया था। आरोप है कि दहेज में कुछ न मिलने की बात कहते हुए गौरव और उसके घरवालों ने मीनू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मायके से कुछ न लाने की बात कहते हुए ताने दिए गए। इसी से क्षुब्ध होकर मीनू ने सोमवार रात 11 बजे घर के अंदर ही फंदे पर लटककर जान दे दी। यह देख गौरव ने रात 12 बजे अपने ससुराल वालों को सूचना दी। इस पर इज्जतनगर क्षेत्र के अहिलादपुर में रहने वाले मीनू के चाचा पुत्तू लाल गौरव के घर पहुंच गए और मीनू को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उनकी सूचना पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने पूजा की तहरीर पर पति गौरव के अलावा सास ससुर, देवर और ननद के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूजा ने मीनू की गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच सीओ द्वितीय स्नेहलता ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मीनू ने नौ बजे किया था फोन बोली-बहुत पीट रहे हैं मुझे
पूजा ने बताया कि सोमवार को मीनू ने उसे रात नौ बजे फोन किया था। मीनू कह रही थी कि उसके पति, सास, ससुर और देवर गालियां देकर मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद फिर फोन आया तो मीनू ने साफ कहा था कि अब वह यहां नहीं रहेगी। पूजा ने बताया कि इसके बाद रात 12 बजे गौरव का फोन पहुंचा कि मीनू ने फांसी लगा ली है। तभी वह सब लोग अलीगढ़ से यहां मंगलवार को सुबह चार बजे पहुंचे।
दोनों ने की थी दूसरी शादी
मीनू का पहले पति से तलाक हो चुका था, जबकि गौरव की पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। जान पहचान होने के बाद दोनों ने रजामंदी के साथ शादी कर ली थी। अब बात कैसे बिगड़ गई, यह पुलिस जांच का विषय है।