फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman killed noose hung on

महिला की हत्या कर फंदे पर लटका दिया

Wed, 10 Aug 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 10 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
थाना इज्जतनगर के छोटी विहार गांव में शिव मंदिर के पास पति और ससुराल वालों ने एक महिला की हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका दिया। महिला के शरीर पर करछली से पिटाई के निशान हत्या की गवाही दे रहे हैं। तीज के बाद ही पति के साथ वह मायके से आई थी। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

छोटी विहार में रहने वाले ट्रक ड्राइवर चमन यादव की शादी 2013 में थाना सीबीगंज खलीलपुर गांव की 24 वर्षीय शिखा यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति ने शिखा को तंग करना शुरू कर दिया था। पति आए दिन उसे पीटता था। बेटी पैदा होने के बाद ससुराल वालों ने शिखा तो ताने देकर बुरी तरह परेशान कर दिया था। तीज से एक सप्ताह पहले पति ने उसे पीटा तो वह मायके चली गई। पति तीज के बाद ससुराल पहुंच गया और परेशान न करने के वादा करके उसे घर ले आया। मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे चमन ने शिखा के पिता को फोन करके कहा कि अपनी बेटी को आकर ले जाओ। शिखा के पिता ने वजह जानने की कोशिश की तो उसने फोन काट दिया। बीस मिनट बाद फिर चमन का फोन आया, उसने बताया कि तुम्हारी बेटी खत्म हो गई है यहां आ जाइए। शिखा के परिवार वाले छोटी बिहार पहुंचे तो उसका शव जमीन पर पड़ा था। चमन ने बताया कि उसने फांसी पर लटककर आत्महत्या की है। जबकि  मौके को देखकर ऐसा नहीं लग रहा था। शिखा के शरीर पर करथली से पीटे जाने के निशान उसकी हत्या की गवाही दे रहे थे। मृतका के शरीर पर और भी कई स्थानों पर चोटों के निशान हैं। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा और सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर ने घटना स्थल का मुआयना किया। शिखा की पिता लालबहादुर ने चमन यादव, उसके पिता नरेंद्र सिंह, ताऊ प्रेम सिंह, भाई रंजीत मां अनीता और बहन सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने इनमें से पति, सास और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।     
विज्ञापन

यह हैं हत्या के सुबूत
0-शिखा ने फांसी पर लटकर जान दी होती तो गले में वी शेप आना चाहिए था। जबकि पुलिस की अब तक की छानबीन में ऐसा नहीं मिला है।
0-चमन कमरा जिस दरवाजे को तोड़कर अंदर जाने की बात कह रहा है, वह उसका ड्रामा है। बाहर उसने खुद दरवाजा तोड़ने के निशान बनाए हैं। दरवाजा तोड़ा होता तो अंदर का कुंडा टूटना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

0-कमरे की छत टीन की चादर की है। छत का एक इतना बड़ा टुकड़ा कटा हुआ है, जहां से कमरे में आसानी से जाकर घटना को अंजाम दिया जा सकता है।
0-शिखा के शरीर पर पिटाई के निशान हैं। इसके अलावा उसके हाथों और चेहरों पर भी नाखूनों के निशान साफ नजर आ रहे थे। इससे यह बात साफ है कि हत्या के समय उसके हाथ किसी ने पकड़े हैं।
0-आत्महत्या की होती तो शिखा का मलमूत्र और जीभ निकलनी चाहिए थी। जिस साड़ी के सहारे लटककर मरने की बात चमन यादव बता रहा है उसकी गांठ भी टाइट होनी थी, ऐसा नहीं हुआ है। 
चार बीघा जमीन बेचकर की थी शादी
शिखा के पिता लालबहादुर ने बताया कि उसने चार बीघा जमीन बेचकर उसने चमन से शादी की थी। शादी में दहेज भी अपनी हैसियत के मुताबिक दिया था। बीच में कई बार उन्होंने चमन की डिमांड पूरी की। इसके बाद भी चमन उसे परेशान रखता था। उसे यह उम्मीद नहीं थी कि चमन उनकी बेटी को मार डालेगा।  

शिखा के पिता की तरफ से दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उन्हें विवेचना में शामिल करके कार्रवाई होगी-आकाश तोमर, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed