फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife's parents died young man come not from

पत्नी के मायके से न आने पर युवक ने जान दी

Sat, 19 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली Updated Sat, 19 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के मायके से न आने पर शुक्रवार सुबह आठ बजे एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। उसने सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ा है, जिसमें पत्नी से बहुत प्यार करने का हवाला देते हुए कहा है कि तुमने मुझे गलत समझा। 
विज्ञापन

प्रेमनगर इलाके के मोहल्ला चाहवाई निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र कश्यप बिजली फिटिंग का काम करता था। साथ में वह शादी समारोह में फोटोग्राफी भी कर लेता था। उसकी 12 साल पहले चंदौसी की पूजा से शादी हुई थी। उसका एक दस साल का बेटा भी है, जिसे अपने साथ लेकर पूजा एक साल पहले धर्मेंद्र को छोड़कर मायके चली गई थी। धर्मेंद्र ने कई बार उसे बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई। पंद्रह दिन पहले पूजा धर्मेंद्र के घर आई थी और फिर दोबारा कभी यहां न आने की बात कहकर चली गई। इससे धर्मेंद्र और ज्यादा डिप्रेशन में रहने लगा। बुधवार सुबह आठ बजे उसने अपने कमरे के अंदर छत के कुंडे से फंदे पर लटककर जान दे दी। पड़ोसियों ने उसके रिश्तेदारों को सूचना दी। पुलिस ने परिवार वालों की मौजूदगी में धर्मेंद्र के शव को फंदे से उतारा। बताया जाता है कि धर्मेंद्र के शराब अधिक पीने से पूजा की उससे अनबन रहती थी, तभी वह उसे छोड़कर चली गई। 
विज्ञापन

0
बहुत प्यार करता हूं सबसे.....
मैं अपनी बीवी बच्चे से बहुत प्यार करता हूं। मैं उनके बिना एक पल नहीं रह सकता। इसलिए मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं। ताकि उन्हें यह पता लग जाए कि कोई किसी से कितना प्यार करता है। पूजा तुमने मुझे गलत समझा। मैं गलत नहीं। मैं आज भी तुमसे उतना ही प्यार करता हूं, जितना तुम मुझसे नहीं करती। बस तुम लोगों के लिए मैं जिंदगी खत्म कर रहा हूं। मुझे माफ करना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed