फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Who 's going to hang investigation

कौन लटका रहा है तफ्तीश

Thu, 03 Mar 2016 01:28 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 03 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
 भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक की हत्या के मामले में पुलिस संजीदा नहीं है। ऐसा लग रहा है कि इस हत्याकांड की तफ्तीश को किसी के इशारे पर लटकाया जा रहा है। सात महीने बाद पुलिस ने फिंगर प्रिंट मिलान के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे हैं। जबकि यह काम हत्या के तुरंत बाद होना चाहिए था।
विज्ञापन

29 जुलाई 2015 को हाई सिक्योरिटी जोन कहे जाने वाले बंगले में डॉक्टर दीपक शर्मा जैसी हस्ती का गला काटकर बदमाश निकल गए। एक दो नहीं वो भी तीन लोग। पूरे कैंपस में किसी को उनकी भनक नहीं लग पाई। इतना ही नहीं मारने वाले ने गेट खुलने के बाद डॉक्टर दीपक शर्मा से हाथ भी मिलाया। वह कोई मामूली इंसान नहीं था, डॉ. शर्मा खुद उसके लिए पानी लेकर कमरे में गए। इसके बाद कमरे में जो सभी ने देखा। उनकी गर्दन कटी थी और पास में खून से सनी कैंची रखी थी। कमरे में मेज पर रखे गिलास समेत कई स्थानों से फील्ड यूनिट ने फिंगर प्रिंट लेकर फॉरेंसिक लैब भेजे थे। इसके बाद तफ्तीश की गति धीमी होती गई। परिवार के सहयोग न करने के बहाने अफसरों ने भी इस तफ्तीश को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
विज्ञापन


विवेचक-एक
कमल सिंह यादव (वर्तमान में एसओ सीबीगंज) पहले विवेचक ने शुरुआत के दिनों में तो काफी तेजी दिखाई। इसके बाद मामले को ठंडा कर दिया। क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर उनकी विवेचना नौकर और नौकरानियों तक ही सीमित रह गई। आतंरिक मामलों की जांच और उनके नतीजों के बारे में भी विवेचक ठीक से जानकारी नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचक-दो
सतेंद्र यादव(वर्तमान में सर्विलांस सेल के प्रभारी) दूसरे विवेचक को लखनऊ के अफसरों ने कसा तो उन्होंने दीपक शर्मा के ऑफिस के साथियों और अन्य वैज्ञानिकों के फ्रिंगर प्रिंट लेने की कार्रवाई शुरू हो पाई। एक घोटाले की जांच के जुड़े मामले भी सतेंद्र यादव ने तफ्तीश की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकाल पाए।
विवेचक-तीन
रामगोपाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, इज्जतनगर। तीसरे विवेचक ने दीपक शर्मा के जुड़े 100 संदिग्धों के फिंगर प्रिंट लेने की कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें मिलान के लिए फोरेंसिक लैब, लखनऊ भिजवा दिया है। इसके अलावा डॉक्टर दीपक शर्मा का जो कंप्यूटर जांच के लिए फोरेंसिक लैब गया था। उसकी रिपोर्ट भी जल्द मंगाने की कोशिश की जा रही है।


-डॉ. दीपक शर्मा की हत्या का खुलासा करने के लिए टीम लगी हुई है। अब तक फिंगर प्रिंट का मिलान ही नहीं हो पाया है। हमने मिलान के लिए 100 संदिग्धों के फिंगर प्रिंट भिजवा दिए हैं। मिलान से कोई नतीजा नहीं निकला तो आगे की कार्रवाई होगी- आशोक तोमर, एएसपी/सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed