{"_id":"573b7b6a4f1c1bc473ac724a","slug":"where-is-the-missing-woman-employee-of-district","type":"story","status":"publish","title_hn":" कहां लापता हो गई तहसील की महिला कर्मचारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहां लापता हो गई तहसील की महिला कर्मचारी
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 18 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील में तैनात एक महिला कर्मचारी पांच दिन से लापता है। उसकी एक मार्च को शादी हुई थी। महिला के पति और मां ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम से बरामदगी की गुहार लगाई। परिवार वालों ने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है।
बरेली के बग्घा कालोनी की एक महिला की तैनाती एसडीएम कोर्ट में पांच महीने पहले ही हुई है। उसे मृतक आश्रित के तहत नौकरी मिली है। पहली मार्च को उसकी शादी हुई थी। पति घर जमाई बनकर रह रहा है। पति ने बताया कि उसकी पत्नी रोजाना बरेली से अप डाउन करती है। 12 मई को सुबह नौ बजे उसे स्वास्तिक अस्पताल के सामने बस से आंवला के लिए बैठाया था लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची। दोपहर 12 बजे तहसील के स्टाफ ने उसे फोन कर ऑफिस न पहुंचने की बात बताई। जब शाम तक भी वह घर नहीं पहुंची। तो 14 मई को सुभाषनगर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पति ने तहसील दिवस एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। उधर, महिला की मां ने बताया कि वे अपने स्तर भी खोजबीन कर रहीं हैं। एसडीएम आरएन तिवारी ने बताया कि वह 12 मई से गैर हाजिर चल रही है। परिवार वाले आज मिले थे।
कोट
तहसील की महिला कर्मचारी के गायब होने की तहरीर दी गई थी। उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला की तलाश की जा रही है।
-सतीश यादव, एसओ सुभाषनगर थाना