फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Where is the missing woman employee of district

कहां लापता हो गई तहसील की महिला कर्मचारी

Wed, 18 May 2016 01:43 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 18 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
तहसील में तैनात एक महिला कर्मचारी पांच दिन से लापता है। उसकी एक मार्च को शादी हुई थी। महिला के पति और मां ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम से बरामदगी की गुहार लगाई। परिवार वालों ने किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। 
विज्ञापन

बरेली के बग्घा कालोनी की एक महिला की तैनाती एसडीएम कोर्ट में पांच महीने पहले ही हुई है। उसे मृतक आश्रित के तहत नौकरी मिली है। पहली मार्च को उसकी शादी हुई थी। पति घर जमाई बनकर रह रहा है। पति ने बताया कि उसकी पत्नी रोजाना बरेली से अप डाउन करती है। 12 मई को सुबह नौ बजे उसे स्वास्तिक अस्पताल के सामने बस से आंवला के लिए बैठाया था लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची। दोपहर 12 बजे तहसील के स्टाफ  ने उसे फोन कर ऑफिस न पहुंचने की बात बताई। जब शाम तक भी वह घर नहीं पहुंची। तो 14 मई को सुभाषनगर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पति ने तहसील दिवस एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। उधर, महिला की मां ने बताया कि वे अपने स्तर भी खोजबीन कर रहीं हैं। एसडीएम आरएन तिवारी ने बताया कि वह 12 मई से गैर हाजिर चल रही है। परिवार वाले आज मिले थे। 
विज्ञापन


कोट
तहसील की महिला कर्मचारी के गायब होने की तहरीर दी गई थी। उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला की तलाश की जा रही है।
-सतीश यादव, एसओ सुभाषनगर थाना 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed