{"_id":"583c62024f1c1bb412de5486","slug":"when-the-girl-s-house-ruckus-anfrend-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अनफ्रेंड किया तो लड़की के घर किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर अनफ्रेंड किया तो लड़की के घर किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 29 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
When the girl's house ruckus Anfrend on Facebook
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
फेसबुक की प्रेम कहानी का अंत एक युवक के लिए काफी महंगा साबित हुआ। लड़की ने अनफ्रैंड किया तो दोनों के बीच तकरार हुई। मनाने के लिए झांसी का यह युवक यहां शाहबाद में लड़की के घर आ पहुंचा। लड़की ने मिलने से इंकार किया तो वह हंगामा करने लगा। यह देख प्रेमिका और उसके घरवालों ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। हालांकि, बाद में उसकी जमानत हो गई।
झांसी के आरमिड बबीना, कैंट इलाके के फौजी सुरेंद्र मिश्रा का 19 साल का बेेटा रुद्र आलोक कुमार बीकॉम में पढ़ता है। करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती शाहबाद निवासी बीकॉम की छात्रा से हो गई। दोस्ती बढ़ी तो फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। मामला प्यार तक पहुंच गया। लड़के की बहन को भी इस प्रेम कहानी के बारे में मालूम था। शादी कर जिंदगी एक साथ गुजारने के वायदे भी हुए। फिर तीन महीने पहले एक दिन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। आलोक इसे लेकर बेहद परेशान था। उसने किसी तरह लड़की की मां से संपर्क कर उससे बात कराने को कहा, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। सोमवार को आलोक लड़की से मिलने के लिए उसके झांसी से यहां पहुंच गया। दरवाजा खटखटाया तो मां ने खोला। मां ने उससे कह दिया कि लड़की ही उससे मिलना नहीं चाहती है। वह माफी मांगने के लिए एक बार मिलाने की मिन्नतें करने लगा, लेकिन मां तैयार नहीं हुईं। इस पर युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया। कहने लगा, मुलाकात नहीं हुई तो चौखट पर ही जान दे देगा। घबराकर लड़की और उसके परिवारवालों ने पुलिस बुला ली। प्रेमनगर थाने के शाहबाद चौकी इंचार्ज खुर्शीद अहमद ने बताया कि युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। बाद में पूरनपुर से आए उसके रिश्तेदारों ने आलोक की जमानत करा ली।