फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the girl refused to marry the groom exchange

दूल्हे बदले तो लड़की वालों ने शादी ही ठुकरा दी

Tue, 27 Sep 2016 01:29 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 27 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
बारात की रवानगी के वक्त लड़की पक्ष ने शादी से इंकार किया तो तैयारियां धरी रह गईं। वजह कभी बड़े तो कभी छोटे भाई को दूल्हा बनाने की थी। इससे नाराज लड़की पक्ष ने पहले दिया दहेज का सामान भी वापस ले लिया। 
विज्ञापन

बरखन निवासी नत्थू बख्श के पुत्र मोहम्मद हसन का निकाह डेढ़ साल पहले बरेली के मुड़िया चांवर गांव की लड़की से तय हुआ था। बताते हैं कि रोक आदि की रस्म पूरी होने के कुछ महीने बाद हसन शादी से इंकार करते हुए रुद्रपुर जाकर प्राइवेट नौकरी करने लगा। वह नहीं लौटा तो लड़की पक्ष भी परेशान हो गया। तब तय हुआ कि हसन के छोटे भाई शमशुल से लड़की की शादी कर दी जाएगी। लड़की पक्ष तैयार हो गया। बताते हैं कि कुछ दिन पहले हसन लौट आया और अपने परिवार से कहा कि वह शादी करने को तैयार है। लड़के वालों ने लड़की पक्ष से चर्चा की तो उन्होंने हसन से शादी करने को मना कर दिया। सोमवार सुबह बारात जाने की तैयारी हो रही थी। बस के साथ ही कई कारें भी जाने को तैयार थीं। इस बीच हसन के सिर पर सेहरा रख दिया गया। बताते हैं कि किसी ने इसकी सूचना लड़की पक्ष को दे दी। फिर लड़की पक्ष के एक फोन ने सारा मामला चौपट कर दिया। लड़की के पिता ने फोन पर नत्थू बख्श के परिवार में बेटी के निकाह से साफ मना कर दिया। कहासुनी के बाद भी लड़की पक्ष सहमत नहीं हुआ तो लड़के की ओर से उसके कुछ खास रिश्तेदार कार से लड़की पक्ष के पास मुड़िया चावर पहुंचे। वहां लड़की वालों ने इन्हें बैठा लिया और पहले दिया हुआ सारा सामान मंगाने को कहा। रोक आदि में दिया सामान वापस आने के बाद ही इन्हें जाने दिया। लड़की के बहनोई ने बताया कि पंचायत में इस बात की लिखापढ़ी भी करा ली गई कि कोई पक्ष आगे बात नहीं बढ़ाएगा। सारे दिन यह मामला खासी चर्चा में रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed