{"_id":"5898a58d4f1c1b9052378867","slug":"wait-is-over-the-city-ramganga-track-the-crs-will-inspect-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, सिटी-रामगंगा ट्रैक का सीआरएस कल करेंगे निरीक्षण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंतजार खत्म, सिटी-रामगंगा ट्रैक का सीआरएस कल करेंगे निरीक्षण
बरेली।
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के उत्तर और पूर्वी परिमंडल के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त प्रमोद कुमार आचार्या बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे के बरेली सिटी और रामगंगा तक बने ब्राडगेज ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। सीआरएस पहले ट्राली से निरीक्षण करेंगे। फिर स्पीड ट्रायल होगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बरेली सिटी स्टेशन भवन के साथ ही प्लेटफार्म आदि पर रंगाई-पुताई और साफ सफाई कराई जा रही है।
बरेली-कासगंज मीटरगेज को ब्राडगेज में तब्दील कर पिछले साल इस पर ट्रेन चलाई गई थी। रामगंगा से कासगंज तक तो ट्रैक का सीआरएस निरीक्षण होने के बाद सवारी गाड़ियां चलानी शुरू कर दी गई थीं, लेकिन बरेली सिटी और रामगंगा के बीच अधूरा काम होने की वजह से सीआरएस निरीक्षण नहीं हो पाया था। अब ट्रैक तैयार हो गया है, जिसका बुधवार को सीआरएस प्रमोद कुमार आचार्या निरीक्षण करेंगे।
रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक सीआरएस कोलकाता से सोमवार को ही लखनऊ आ गए हैं। मंगलवार रात पद्मावत एक्सप्रेस से रात करीब तीन बजे बरेली पहुंचेंगे। फिर बुधवार सुबह नौ बजे बरेली सिटी से ट्राली से निरीक्षण शुरू करेंगे। रामगंगा तक ट्रैक का दोपहर दो बजे तक निरीक्षण होगा। इसके बाद स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा। फिर सीआरएस की हरी झंडी मिलने पर इस ट्रैक पर सवारी गाड़ियां चलाई जाएंगी, जिससे कासगंज की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
बरेली सिटी स्टेशन पर शुरू हुई रंगाई-पुताई
सीआरएस निरीक्षण के लिए बरेली सिटी स्टेशन पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सिटी स्टेशन पर रंगाई पुताई कराई जा रही है। प्लेटफार्म पर भी बेहतर साफ सफाई की जा रही है। स्टेशन अधीक्षक एके सिंह ने बताया कि जो भी कमी नजर आ रही है, उसे वह खुद ही लगकर ठीक करा रहे हैं।
सिटी रेलवे स्टेशन और रामगंगा तक के ट्रैक का बुधवार को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संबंधित विभागों को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। निरीक्षण में मंजूरी मिलने के बाद ट्रैक पर सवारी गाड़ियां चलाई जाएंगी। इसके लिए हमारी पूरी तैयारी है।
- निखिल पांडेय, डीआरएम