फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Viral Video of the traffic police taking bribes

रिश्वत लेते ट्रैफिक पुलिस का वीडियो वायरल

Mon, 18 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 18 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Viral Video of the traffic police taking bribes
वीडीओ वायरल
ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के नाम पर लाखों का खेल कर रही है। शहर के बाहर और अंदर की सभी सड़कों पर सफेद वर्दी पहने मुस्तैद रहकर होमगार्डों से वसूली कराते हैं। शिकायतें तो आती ही रहती हैं लेकिन नया खुलासा यह हुआ है कि  चेकिंग के नाम पर रुपये लेने के आगे तक के लिए कोड जारी किए जा रहे हैं। रुपये देते वक्त एक वाहन चालक ने वीडियो क्लिपिंग बनवाकर वायरल करा दी है। 
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के इस खेल की 21 मार्च की वीडियो क्लिपिंग वायरल हुई है। इस दिन लाल फाटक के पास ट्रैफिक पुलिस के एक हेड कांस्टेबल और होमगार्ड तैनात थे। हेड कांस्टेबल साहब की तरह कुर्सी पर बैठे हैं। जबकि होमगार्ड बाइक के पास खड़ा ग्राहकों का निपटारा कर रहा है। हेड कांस्टेबिल ने नीली शर्ट वाले एक वाहन चालक को रोका। उससे कागज मांगने को लेनदेन करके मामला निपटाने की कोशिश करने लगा। हेड कांस्टेबल ने उससे तीन सौ रुपये मांगे, लेकिन वह दौ सौ रुपये ही देने के लिए राजी हुआ। हेड कांस्टेबल ने होमगार्ड की तरफ इशारा किया और वाहन चालक ने उसके हाथ में दो सौ रुपये थमा दिए। वाहन चालक जाते वक्त कहने लगा अब आगे रोकेंगे तो हम क्या कहेंगे। इस पर होमगार्ड ने वाहन चालक का हाथ खुलवाकर उस पर अपना कोड लिखकर कह दिया जाओ कोई तुम्हें नहीं पकड़ेगा। 
विज्ञापन


मुरादाबाद में ही बिक जाता है हाइवे
-संभागीय परिवहन विभाग के अफसरों और ट्रैफिक पुलिस हाइवे पर उन वाहन चालकों को नहीं रोकती है, जिन्हें पहले ही कोड जारी कर दिया जाता है। लखनऊ तक आपके वाहन को हाइवे पर कोई न रोके इसके लिए मुरादाबाद में ही सौदेबाजी हो जाती है। इसके  लिए दलाल वहीं पर पैसा लेकर कोड जारी कर देते हैं। 90 फीसदी ट्रक मुरादाबाद से ही टोकन लेकर हाइवे पर चलते हैं। ट्रैफिक पुलिस का कोड भी उन्हें पहले ही जारी कर दिया जाता है। हाइवे के ढाबों पर भी टोकन की व्यवस्था है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
बड़ा बाईपास पर भी दिखती है ट्रैफिक पुलिस
सूरज निकलने से पहले ही बड़ा बाईपास पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाही दिखाई देने लगते हैं। वह वसूली के लिए हाइवे पर जाते हैं। ट्रकों को रोककर चेकिंग के बहाने वसूली की जाती है। कई ट्रैफिक पुलिस दीवान और दरोगाओं ने होमगार्डों को भी अपनी वसूली टीम में शामिल कर रखा है। बर्खास्त सिपाही भी सड़कों पर वसूली कर रहे हैं, लेकिन कोई रोकटोक नहीं है। कुछ दिनों पहले ही हाईवे पर ट्राली वसूली के लिए रोकी गई और पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें एक की मौत हो गई थी। सिटी स्टेशन के पास भी वसूली के चक्कर में भूसे से भरी ट्राली में आग लगा दी थी।


शहर के वसूली के अड्डे
मिनी बाईपास, दू्ल्हा मियां की मजार के पास, सिटी स्टेशन चौराहा, चौपुला रोटरी, चौपुला चौराहा, आईवीआरआई, सौ फुटा, सेटेलाइट बस अड्डा, नकटिया, रजऊ पुलिस चौकी के पास।
 
ट्रैफिक पुलिस के वीडियो वायरल होने की उन्हें जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी-ओमप्रकाश यादव, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed