{"_id":"588e41964f1c1b2e3de80931","slug":"vipin-raised-questions-over-the-death-of-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर वालों ने विपिन की मौत पर उठाए सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर वालों ने विपिन की मौत पर उठाए सवाल
बरेली।
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
Vipin raised questions over the death of family members
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत सदर कोतवाली की हवालात में फंदे पर लटके मिले विपिन के घर वालों ने घटनाक्रम पर सवाल उठाए हैं। ताऊ उमराय लाल उर्फ करतार सिंह कहना है कि वह खुदकुशी नहीं कर सकता। उसकी हत्या करने के बाद शव को उसके कपड़ों का फंदा बनाकर लटकाया गया है। पुलिस ने इसे आत्महत्या का रूप देने की साजिश की है। उन्होंने पुलिस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और न्यायिक जांच की भी मांग की।
रविवार तड़के तीन बजे ही विपिन का शव गांव पहुंचा। तनाव को देखते हुए बिजौरिया रेलवे स्टेशन पर पीलीभीत के जहानाबाद, बरेली के नवाबगंज, क्योलड़िया, हाफिजगंज और भोजीपुरा की पुलिस को तैनात कर दिया गया था। दोपहर बाद पुलिस बल की मौजूदगी में विपिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शमशान भूमि पर विपिन के ताऊ ने मीडिया वालों से कहा कि पीलीभीत कोतवाली पुलिस साठगांठ कर रही है। उन्होंने कहा कि विपिन के शरीर में कपड़े भी नहीं थे। उन्होंने यह भी बताया कि विपिन बाइक बिजौरिया रेलवे स्टेशन पर ही छोड़कर ट्रेन से पीलीभीत गया था। उसके मोबाइल और बैग का कोई पता नहीं लगा है। पूर्व प्रधान पप्पू ने कहा कि वह सोमवार को पीलीभीत जाकर एसपी के सामने पूरा मामला रखेंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे।
ये था मामला
नवाबगंज के गंगापुर उर्फ खामपुर गांव के विपिन गंगवार का शव हवालात के भीतर शौचालय के रोशनदान में अपने ही कपड़ों के फंदे से लटका मिला था। वह बीए फाइनल वर्ष का छात्र था। पुलिस का कहना था कि शनिवार को मोहल्ला तुलाराम निवासी महेंद्र मिश्रा की लोहामंडी में किराने की दुकान के बाहर खड़ी बाइक चुराते समय उसे रंगे हाथ पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हवालात में अपने पैंट, शर्ट को बांधकर फंदा बनाया और शौचालय के रोशनदान में फांसी लगा ली। डीएम ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।