फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   VIII student rape , predator arrested

आठवीं की छात्रा से रेप, दरिंदा गिरफ्तार

Fri, 29 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 29 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
शौच को निकली आठवीं कक्षा की छात्रा को गांव के युवक ने गन्ने के खेत में खींचकर हवस का शिकार बना लिया। शिकायत करने पर आरोपी, उसके भाई और पिता ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित परिवार का मुंह बंद कर दिया। ग्यारह दिन बाद किसी तरह पीड़िता ने थाने पहुंचकर दर्द सुनाया तो मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

किशोरी के साथ रेप की घटना 19 जुलाई की है। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी घटना के दिन शाम चार बजे शौच के लिए गांव के पास ही जा रही थी। रास्ते में गांव के ही मुकेश कुमार नाम के लड़के ने उसे दबोच लिया और गन्ने के खेत में खींचकर उसके साथ दुराचार किया। किशोरी ने घर जाकर पिता से शिकायत की तो वह आरोपी के घर पहुंच गए। पीड़ित के शिकायत करने पर मुके श, उसके भाई छोटा और पिता इतवारी ने लड़की के पिता को मुंह खोलने पर जान से देने की धमकी देकर चुप रहने की हिदायत दे दी। इस पर लड़की के परिवार के लोग जुबान बंद करके घर में बैठे रहे। किसी तरह बात खुलने पर गांव के लोगों ने भी पंचायत कराकर मसला निपटाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी परिवार दबंगई पर उतारू था। मुकेश और उसके परिवार लगातार पीड़ित परिवार को धमका रहे थे। बृहस्पतिवार को रिश्तेदार की मदद से पीड़िता ने थाने पहुंचकर दर्द सुना दिया। इस पर पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी के भाई और पिता के खिलाफ पीड़ित परिवार को धमकाने के आरोप में मुकदमा लिखा गया है। थानाध्यक्ष कमल सिंह यादव ने बताया कि आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को जेल भिजवा दिया जाएगा। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने के बाद उसके कोर्ट में बयान करा दिए जाएंगे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed