फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Uttarakhand gang had looted pit of death

उत्तराखंड के गैंग ने लूटा था मौत का कुआं

Fri, 29 Apr 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 29 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand gang had looted pit of death
उत्तराखंड का गैंग पकड़ा
कस्बा सेंथल के पास लगे मौत के कुएं पर किच्छा (उत्तराखंड) के गैंग ने लूटपाट की थी। पुलिस ने पांच बदमाशाें को गिरफ्तार कर तेरह दिन बाद घटना का खुलासा कर दिया। बदमाशों के पास से लूटा गया माल भी बरामद किया गया। गैंग के चार बदमाश अब भी फरार हैं। 
विज्ञापन

सेंथल केे मोहल्ला हाकिमटोला निवासी यूसुफ अली देहात क्षेत्र में लगने वाले मेलों में मौत का कुंआ लगाते हैं। इस समय वह सेंथल स्टेशन के पास मौत का कुआं चला रहे हैं। 15 अप्रैल की रात यहां असलहाधारी बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाशों ने मौत का कुंआ बना रहे मिस्त्री शमीम अहमद और चौकीदार छोटे को बंधक बनाकर लूटपाट कर ली थी। बदमाश यहां से पचास क्विंटल लोहे की ग्रिल, सलाम बोर्ड, जीने की रेलिंग, कटर मशीन आदि नीले रंग की डीसीएम में भरकर ले गए थे। कुआं मालिक ने छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। सीओ नवाबगंज नरेश कुमार ने बदमाशों का पता लगाने के लिए दो टीमें गठित की। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि बुधवार  रात बदमाश राजघाट के पास से बाहर निकलने वाले थे। राजघाट तिराहे पर चेकिंग के दौरान नदीम अहमद पुत्र वहीद अहमद, अनवर पुत्र रफी अहमद, अमीर अहमद पुत्र शफी अहमद, निसार अहमद पुत्र शब्बीर निवासी गांव सैजना थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर(उत्तराखंड) और सद्दाम पुत्र मुनब्बर निवासी चनेहटा थाना कैंट को घेराबंदी कर पकड़ लिया। उनके पास से लूट का सामान, एक पौनिया, एक तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पकडे़ गए बदमाशों ने फरार साथियों के नाम आरिफ, आसिफ, तसब्बर निवासी गांव सैजना किच्छा और हुसैन शाह पुत्र नौशे शाह निवासी  छिनकी थाना किच्छा बताया है। हुसैन पर पांच हजार का इनाम भी घोषित है। एसपी देहात ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश को टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस तरह पकड़ा गया गैंग 
लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने डीसीएम को सैंजना गांव में एक स्थान पर खड़ा कर दिया था। बृहस्पतिवार को गैंग के लोग जैसे ही गाड़ी में लदे माल को बेचने के लिए चले राजघाट के पास पुलिस ने घेर लिया। पुलिस को देखते ही गाड़ी का ड्राइवर और मालिक आरिफ कूदकर भाग गए। जबकि पांच को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजीपुरा और क्योलड़िया की लूट भी खोल दी
हरियाणा और दूसरे प्रदेशों में भी इस गैंग के बदमाशों ने कई वारदातें की हैं। गैंग आरिफ की गाड़ी का इस्तेमाल करता है। माल बेचने के बाद आधा सामान आरिफ और ड्राइवर ले लेता है। आधा सामान बेचने के बाद रकम बदमाश बांट लेते हैं। गैंग लोहा चोरी का ही काम करता है। गैंग में 25 लड़के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इस गैंग पर भोजीपुरा और क्योलड़िया की लूट की घटनाएं खोल दी हैं। 


ये थे टीम में
एक टीम को एसओ धर्मेेंद्र कुमार और दूसरी को एसआई सुधीर कुमार लीड कर रहे थे।  टीमों में पुलिस कर्मी कैलाश सिंह, देवेंद्र सिंह, गंगाराम, नेत्रपाल, संजीव, इम्तियाज, इरशाद भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed