{"_id":"58d180ac4f1c1bb6681a425d","slug":"up-shuttler-tops-in-qualifying","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंडा मारकर लूटने वाला मेवाती गिरोह गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंडा मारकर लूटने वाला मेवाती गिरोह गिरफ्तार
बरेली।
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
क्वालीफाइंग राउंड में यूपी के शटलर सबसे आगे
- फोटो : UP shuttler tops in qualifying round
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे के लिंक रोड पर बाइक सवारों को डंडा मारकर लूटने वाले मेवाती गिरोह के तीन सदस्यों को फरीदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर चार वारदातों का खुलासा किया। गिरोह के नकाबपोश बदमाश घात लगाकर हमला करते थे। इसके बाद मोबाइल, रकम और बाइक आदि लूट लेते थे। फरीदपुर पुलिस के अनुसार गिरोह के दो बदमाश अभी फरार हैं। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी कि बीती 22 जनवरी की शाम साढ़े आठ बजे पिपरथरा के पास एक बाइक सवार की पिटाई कर 9 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। मोबाइल लोकेशन के सहारे पुलिस ने नन्हू पुत्र अमीन खां निवासी गांव मेवा सर्फापुर को उठा लिया। बाद में वहां दबिश देकर हारुन पुत्र फुर्दल खां और छोटू पुत्र भोलू खां को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, गिरोह का शाहिद और मुन्ना भाग गए
मोबाइल और जेवर बरामद
बदमाशों के पास से 12 बोर के दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस, दो जोड़ी पायल, सोने का एक कुंडल बरामद किया गया। तीनों बदमाशों के खिलाफ फरीदपुर थाने में लूटपाट के दर्जनों मामले दर्ज हैं।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
12 जनवरी को बिलौआ गांव और पिपरथरा के बीच बाइक सवार से मोबाइल, 1020 रुपये और बाइक लूटी।
22 जनवरी को साढ़े आठ बजे पिपरथरा के पास नौ हजार की लूट।
30 नवंबर, 2016 को एक बजे रेलवे फाटक के पास 24 हजार की लूट
रजपुरिया के पास आठ जनवरी को सवा चार बजे दो मोबाइल और 15 हजार की लूट