फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two inspectors and charge Aslah Against the order of the report

दो इंस्पेक्टरों व असलाह प्रभारी  के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश 

Wed, 19 Oct 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 19 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
थाना फतेहगंज पूर्वी के तत्कालीन और वर्तमान प्रभारी निरीक्षक, असलाह प्रभारी के खिलाफ एक लाइसेंसी बंदूक थाने की आर्मरी से गायब होने के मामले में लाइसेंसदार के  प्रार्थनापत्र पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुसुम लता राठौर ने दिया है। 
विज्ञापन

थाना भुता के कंजा चकरपुर निवासी रामस्वरूप की लाइसेंसी इकनाली बंदूक वर्ष 1991 के धारा 307 के मुकदमे में थाना फतेहगंज पूर्वी में जमा कराई गई थी तथा इसे अपराध में वांछित बताया गया था। यह मामला 16 मार्च 2004 को निस्तारित हुआ, जिसमें रामस्वरूप को निर्दोष पाया गया तो उन्होंने बंदूक वापसी के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया, जिस पर कोर्ट से आदेश होने के बाद लगातार प्रार्थना करने पर भी प्रभारी निरीक्षक ने बंदूक देने के बजाय कहा कि लाइसेंस नवीनीकरण कराकर लाओ तब बंदूक दी जाएगी। रामस्वरूप लाइसेंस का नवीनीकरण कराकर जब थाने पहुंचा तो भी बंदूक नहीं लौटाई गई। कोर्ट द्वारा तलब करने पर थाने से रिपोर्ट भेजी गई कि बंदूक को खोजा जा रहा है। रामस्वरूप ने बंदूक की कीमत 20 हजार रुपये बताते हुए तत्कालीन और वर्तमान प्रभारी निरीक्षक व असलाह प्रभारियों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा कर कानूनी कार्यवाही करने की गुहार की, जिसे स्वीकार करते हुए सीजेएम ने आदेश पारित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed