{"_id":"574212ba4f1c1bb315690fef","slug":"two-arrested-with-in-blue-lights-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीली बत्ती की कार से साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीली बत्ती की कार से साथ दो गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 23 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
नीली बत्ती की कार में पकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीली बत्ती की कार से साथ दो गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने हनुमान मंदिर के पास हंगामा करते नीली बत्ती की कार के साथ दो अधिवक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक रिटायर न्यायिक अधिकारी का बेटे हैं। विरोध में कुछ अधिवक्ता भी कोतवाली पहुंचे। दोनों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को देर शाम थाना प्रेमनगर के शास्त्रीनगर निवासी अधिवक्ता विकास शर्मा और 30- आकांक्षा इन्कलेब के रहने वाले जीशान अख्तर नीली बत्ती की कार लेकर हनुमान मंदिर के पास चौरसिया पान भंडार पर पहुंच गए। वहां खड़े लोगों ने उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर उन्होंने उनके साथ गाली-गलौंज करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज प्रीति पवार मौके पर पहुंचकर दोनों को नीली बत्ती की कार के साथ कोतवाली ले गईं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराने के बाद नीली बत्ती की कार को सीज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा ने बताया कि कार में सवार दोनों अधिवक्ता हैं। जीशान के पिता रिटायर न्यायिक अधिकारी हैं। कार पर नीली बत्ती अवैध तरीके से लगी हुई थी। इसलिए कार को सीज करके दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। सोमवार को दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।