{"_id":"5b8d22a042c7924655337a3e","slug":"truck-crushed-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने साइकिल को रौंदा, मासूम भाई-बहन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक ने साइकिल को रौंदा, मासूम भाई-बहन की मौत
Pilibhit
Updated Mon, 03 Sep 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम हाईवे पर खमरिया पट्टी गांव के पास साइकिल को रौंद दिया जिससे साइकिल पर बैठे मासूम भाई-बहन की मौत हो गई और उनका पिता घायल हो गया। ट्रक भी बेकाबू होकर कुछ दूरी पर जाकर पलट गया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
गजरौला थाना क्षेत्र के पुरवाखाग गांव निवासी शांति स्वरूप की पत्नी सोमवती दो बच्चों रौनक (5) और अभीक (3) को लेकर मायके पूरनपुर के गांव खमरिया पट्टी गई थीं। रविवार सुबह शांतिस्वरूप पत्नी को लेने गए। सुबह सवा छह बजे वह साइकिल से दोनों बच्चों को घुमाने निकले। असम हाईवे पर खमरिया पट्टी गांव के बाहर पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे गंभीर घायल हो गए। शांतिस्वरूप को भी चोटें आईं। ट्रक भी आगे जाकर पलट गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। तीनों घायलों को सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया जहां रौनक और अभीक को मृत घोषित कर दिया गया।
कोतवाल केके तिवारी ने बताया कि ट्रक चालक मुजफ्फरनगर के शांगपुर निवासी कमिंदर सिंह कांगड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक कब्जे में लेेकर आरोपी चालक को पास के ही एक फार्म हाउस से गिरफ्तार कर लिया गया है।