{"_id":"57a39c974f1c1bc3762ba993","slug":"trident-does-not-concern-the-safety-of-anyone","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिशूल की सुरक्षा की किसी को चिंता नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
त्रिशूल की सुरक्षा की किसी को चिंता नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 05 Aug 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिशूल की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार चिंतित है लेकिन प्रदेश सरकार यहां की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। वायु सेना अधिकारियों की ओर से एक के बाद एक करके दर्जन भर से ज्यादा चिट्ठियां समस्या समाधान कराने को लिखी गईं लेकिन उनका असर नहीं दिखा । हां इतना जरूर हुआ कि जनवरी - फरवरी के महीने में कमिश्नर के निर्देश पर सर्वे की कवायद हुई। उसके बाद सब कुछ ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। अब दीवार से सटाकर अवैध कब्जे और अवैध निर्माण हो रहे हैं। यह पीड़ा त्रिशूल एयरबेस में वायु सेना के अधिकारियों ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकाकारियों के सामने रखी। इस बैठक में डीएम और एसएसपी के न होने के कारण ठोस रणनीति पर चर्चा नहीं हो पाई।
बैठक के दौरान वायु सेना अधिकारियों ने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में अभी भी अवैध निर्माण हो रहे हैं। जिनको त्रिशूल की सुरक्षा की दृष्टि से रोका जाए। पिछले महीने गंदे तालाब और मृत पशुओं के कारण चील आदि पक्षी आकाश में उड़ रहे हैं। जिसके कारण उड़ान के दौरान सेना के वायुयान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचे हैं। इन सभी का उल्लेख करते हुए इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ ग्राम प्रधानों से भी सहयोग मांगा है।
बैठक में डीएम और एसएसपी को शामिल होना था लेकिन वह नहीं पहुंचे। उनके स्थान पर सीडीओ और एसपी सिटी ने पुलिस प्रशासन की नुमाइंदगी की। अन्य अधिकारियों में एडीएम सिटी, सीओ, सिटी मजिस्ट्रेट, डीपीआरओ, अपर मुख्य अधिकारी तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
इन समस्याओं पर हुई चर्चा
सर्वे के बाद अवैध कब्जे नहीं हटे। दीवार से सटाकर अवैध निर्माण निरंतर जारी हैं। आसपास के पांच गांव करमपुर चौधरी, चामड़, कंजादासपुर, नगरिया कलां, करमपुर चौधरी गांव में रहने वालों का सत्यापन हो। इन गांवों में मृत पशुओं को खुले में न छोड़े। तालाब में भरे गंदगी को साफ सुथरा कराया जाए। बीडीए के स्तर से अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का मामला भी रखा गया।
‘संवेदनशीलता के कारण धनेली गांव में जाना जरूरी था। इसलिए वहां पहुंचकर पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा आदि के बारे में इंतजाम किए गए। सेना के अफसरों के साथ बैठक के लिए सीडीओ एडीएम सिटी और एसपी सिटी को अधिकृत कर दिया था। सेना की ओर से जो भी निर्देश मिले हैं, उनका प्राथमिकता के आधार सुरक्षा की दृष्टि से क्रियान्वयन कराया जा रहा है।’ गौरव दयाल, डीएम, आरके भारद्वाज, एसएसपी।
सीडीओ ने बुलाई बैठक
बरेली। सीडीओ शिव सहाय अवस्थी ने एयरफोर्स के इर्द गिर्द स्थित गांवों के गड्ढों में भरने वाले पानी की निकासी और कूड़ा, कचड़ा हटवाने की रणनीति बनाने के लिए शुक्रवार को एक बैठक बुलाई है। इसमें डीपीआरओ, लेखपाल, बीडीआ, एडीओ, सेक्रेटरी और ग्राम चाबड़, कर्मपुर चौधरी, भूड़ा व नगरिया कला के प्रधानों को बुलाया गया है। डीपीआरओ टीसी पांडेय ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे से विभास भवन में होगी।