{"_id":"0a91763b30963eb7ba56e53de03f4737","slug":"touch-lawn-bags-full-of-stolen-notes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पर्श लॉन से नोटों भरा बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पर्श लॉन से नोटों भरा बैग चोरी
बरेली
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फहम लॉन के बाद अब स्पर्श लॉन में शादी समारोह के दौरान चोर दूल्हे के बहनोई के पास से नोटों भरा बैग ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।
हाफिजगंज क्षेत्र के गांव कटइया बंजर निवासी धर्मेंद्र सिंह जैतीपुर (शाहजहांपुर) के खेड़ा बझेड़ा इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार रात धर्मेंद्र का शादी समारोह पीलीभीत रोड स्थित स्पर्श लॉन में चल रहा था। रात ढाई बजे मंडप के पास खडे़ धर्मेंद्र के बहनोई मुकेश ने 50 हजार रुपये से भरा बैग अपने पीछे कुर्सी पर रख लिया। कोई चोर यह बैग चोरी कर ले गया। कुछ देर बाद देखा तो बैग गायब था। मैरिज लॉन वालों को सूचना दी गई तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बता दें कि मैरिज लॉन में समारोहों के दौरान लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं। शूट-बूट पहनकर चोर पहुंच जाते हैं, जिससे इन्हें पहचानना भी मुश्किल होता है।