फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Toll Barrier personnel before being caught by the toll collection

टोल से पहले बैरियर लगाकर वसूली कर रहा टोल कर्मी पकड़ा

Fri, 09 Dec 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 09 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Toll Barrier personnel before being caught by the toll collection
Toll Barrier personnel before being caught by the toll collection - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल रोड पर टोल प्लाजा से पहले अभयपुर रेलवे क्रासिंग के पास बैरियर लगाकर वसूली कर रहा टोल प्लाजा कर्मी को एसपी देहात ने एक महिला की शिकायत पर पकड़ा लिया। वह रात से थाने में ही बैठा है। पुलिस अभी तक यह तय नहीं कर पाई है कि उसके खिलाफ किस जुर्म के तहत कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर बिलवां के पास टोल प्लाजा स्थित है। इससे पहले अभयुपर गांव के पास रेलवे क्रासिंग से होकर कुछ वाहन वाले टोल टैक्स बचाने के चक्कर में निकल जाते हैं। उन्हें घेरने के इरादे से टोल प्लाजा वालों ने बुधवार रात अपना बैरियर लगा लिया। इस बैरियर को गिराकर टोल प्लाजा का इलेक्ट्रीकल डिपार्टमेंट का लाइन असिस्टेंट दुष्यंत कुमार वाहनाें से वसूली कर रहा था। इसी दौरान एक हाई प्रोफाइल घराने की एक महिला कार से इधर से गुजरी। लाइन असिस्टेंट ने बैरियर गिराया तो महिला के ड्राइवर ने कार रोक दी। लाइन असिस्टेंट के पैसा मांगने पर दोनों में हुज्जत हुई। महिला ने 100 नंबर पर फोन किया तो इसी दौरान इधर से गुजर कर सेंथल जा रहे एसपी देहात यमुना प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर लाइन असिस्टेंट को पकड़कर भोजीपुरा थाने पहुंचवा दिया। वह थाने में ही बैठा है। पुलिस अभी तक यह तय नहीं कर पाए हैं कि उसने सही किया या गलत। एसओ भोजीपुरा राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अभी तक उसके खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। 
विज्ञापन


वसूली का तरीका गलत था 
टोल प्लाजा कर्मी का रात में वाहनों से वसूली करने का तरीका गलत था। इसलिए उसे पकड़कर थाने में बैठा दिया है। जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना प्रसाद, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed