फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three bodies were then wept together Barmnagr

तीन शव एक साथ पहुंचे तो रो पड़ा बैरमनगर

Fri, 25 Nov 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 25 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
बैरमनगर गांव में चहेल्लुम के जुलूस के दौरान छज्जे की दीवार गिरने से मलबे में दबे तीन लोगों के शव बृहस्पतिवार देरशाम पहुंचे तो पूरा गांव रो पड़ा। मृतकों के घरों में ग्रामीणों का तांता लग गया। गमगीन माहौल में तीनों को सुपुर्देखाक कर दिया गया। उधर, एक और घायल साबिर ने भी दम तोड़ दिया है। अब मरने वालों की संख्या चार हो गई है। 24 से ज्यादा घायलों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

चहेल्लुम पर ताजियेदारों का मुकाबला देखने के लिए गांव के लोग बुधवार को मोबीन खां की छत जमा थे। इस बीच छत के छज्जे की करीब 15 मीटर लंबी दीवार ढह गई। हादसे में तस्लीम, जाकिर हुसैन और सरदार अहमद की मौत हो गई थी। देर रात साबिर रजा ने भी दम तोड़ दिया। विधायक सुल्तान बेग, सपा के जिला उपाध्यक्ष हाजी गुुड्डू, शाहिद रजा खां, पूर्व प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, भूपेंद्र कुर्मी आदि ने मृतकों के परिवार वालों को सांत्वना दी। एसडीएम मीरगंज अर्चना द्विवेदी ने बताया कि मुआवजा दिलाने के लिए पीड़ित परिवारों की सूची तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन


चारों घरों में मचा कोहराम
शेरगढ़। हादसे मे मरे तस्लीम की तहेरी बहन रुखसार बी की 25 नवंबर को बारात आनी थी। घर में खुशी का माहौल था। तस्लीम हल्द्वानी में मिठाई कारीगरी का काम करता था। दो दिन पहले ही घर आया था। मां नथिया और पत्नी जैनब बी ने कहा कि उन्होंने जुलूस में न जाने को कहा था मगर वह नहीं माना और ढोल बजाने की बात कहकर चला गया। साबिर रजा खां गांव में ही कपडे़ सिलने का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं। मां नथिया और पत्नी नगीना बी का रो-रो बुरा हाल है। जाकिर हुसैन गुड़गांव में कबाड़ की दुकान चलाता था। वह भी चहेल्लुम पर गांव में लगने वाले मेले के लिए आया था। उसकी पत्नी मोबीन और मां रहीश बदहवास हो जा रही थीं। सरदार अहमद गांव में मजदूरी कर परिवार पाल रहा था। उसकी मां मजीदन और पत्नी हसीन बानो भी आंसू नहीं रोक पा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed