फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Those daughters should be victim of poverty

दरिंदगी की शिकार इन बेटियों को भी चाहिए इंसाफ

Sat, 06 May 2017 01:23 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 06 May 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
केस - एक शौच के लिए निकली किशोरी के साथ दुष्कर्म 
विज्ञापन

नाबालिग को शौच के लिए जाते वक्त गांव के दबंगोें ने खेत में खींचकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता को घायल कर दिया था। 27 अप्रैल को गांव सुल्तानपुर दुष्कर्म होने के बाद पीड़िता के परिवार ने शाही थाने में मुकदमा गांव के मुकेश के खिलाफ दर्ज करवाया था। पुलिस अभी तक मुकेश को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वह फरार चल रही है। 

केस -2 एक साल से आरोपी फरार 
सुभाषनगर निवासी पीड़िता के साथ दुष्कर्म के बाद आरोपी एक साल से फरार चल रहा है। सुभाषनगर थाने में पीड़िता ने डायल 100 के सिपाही मनोज मिश्रा उर्फ नितिन के खिलाफ वर्ष 2016 में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी रही। लेकिन सिपाही की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। सिपाही फरार चल रहा है। सिपाही पीड़िता को मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन


केस- तीन दिल्ली की पीड़िता से दुष्कर्म 
दिल्ली की पीड़िता के साथ बरेली के होटल में दुष्कर्म हुआ था। वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई थी। कोतवाली में ढाई महीने पहले मुकदमा बीसलपुर के सिपाही के खिलाफ दर्ज हुआ था। पुलिस अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इस मामले में भी दुष्कर्म पीड़िता पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


देश को हिला देने वाले निर्भया कांड में सुप्रीम कोर्ट ने चार आरोपियों की सजा को बरकरार रखकर जिंदगी का सबसे बड़ा दर्द झेलने वाली कई पीड़िताओं के लिए दोषियों की गिरफ्तारी का इंतजार खत्म होने की आस जगा दी है। इस फैसले ने बरेली मंडल में दुष्कर्म के मामलों में न्याय की लड़ाई लड़ने वाली पीड़िताओं को नई ताकत दी है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने भी जनपद के सभी थानों से दुष्कर्म के दर्ज मामलों की समीक्षा शुक्रवार को तलब की है। 

दुष्कर्म के मामले 
जिला   2014    2015   2016   2017
बरेली    66       61        62      17  
बदायूं    60       62        57      12
पीलीभीत 62       31        37      08
शाहजहांपुर 70     44        60      22

इन वारदातों में पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई --
-नवाबगंज में 2015 में आठ साल की किशोरी के साथ निर्मम दुष्कर्म किया गया था। चर्चित मामले का शासन ने भी संज्ञान लिया था। पुलिस ने चार दिन में आरोपी मुरारी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 
-सीबीगंज हाईवे पर युवती के साथ औद्योगिक क्षेत्र में दुष्कर्म हुआ था। हाईवे पर चलती कार में दुष्कर्म सामने आने के बाद पुलिस ने तीन दिन में आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया था। 
-शेरगढ़ में बस में एक विवाहिता को दुष्कर्म का शिकार बनाया गया था। दर्दनाक वारदात में उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई थी। इस वारदात में भी पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा था।  


दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों को पुलिस प्राथमिकता पर रखकर जांच करके कार्रवाई करती है। सतत निगरानी की जाती है। इस वर्ष के मामले भी तलब किये हैं। सभी मामलों में शत प्रतिशत कार्रवाई तय है। 
-आशुतोष कुमार, डीआईजी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed