{"_id":"58af3aeb4f1c1b701cb246a1","slug":"there-are-reports-on-the-mistreatment-of-four-years-stepfather","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल से दुराचार कर रहे सौतेले पिता पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल से दुराचार कर रहे सौतेले पिता पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली।
Updated Fri, 24 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
There are reports on the mistreatment of four years stepfather
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
चार साल से दुराचार करने के आरोपी सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से बलात्कार करने, पाक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में भोजीपुरा थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बुधवार को भोजीपुरा गांव के रिश्ते के ताऊ-ताई और गांव के लोगों के साथ नाबालिग आशा ज्योति केंद्र पहुंची थी। नाबालिग ने अपने सौतेले पिता कल्लू उर्फ ललित पर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, उसका कहना है कि मां भी पिता के गंदे काम में सहयोग करते हुए उस पर दबाव बनाती आई है। आरोपी मां सीमा के खिलाफ अपराध में सहयोग देने की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि लड़की को महिला कांस्टेबल के साथ मेडिकल प्रक्रिया के लिए भेजा गया। मेडिकल पूरा होने से उसे महिला थाना में रखा जाएगा। इसके बाद कोर्ट के सामने उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपी दंपति बरेली के एक मोहल्ले में रह रहे हैं। हालांकि इंस्पेक्टर का कहना है कि उन्होंने दबिश दी पर आरोपी नहीं मिले।
कल्लू रिक्शा चलाता है जबकि सीमा अपनी 16 साल की बेटी के साथ मिलकर घरों में सफाई करती थी। लड़की का आरोप है कि नौ जनवरी को पिता के भोजीपुरा के एक गांव स्थित पैतृक गांव गई। वहां पिता ने बलात्कार किया, जिसकी जानकारी रिश्ते की ताई का पता लग गई। इसके बाद से वह ताई-ताऊ के पास रह रही थी। ताऊ ने गांव में काम कर रही महिला शक्ति संगठन की जावित्री की मदद से आशा ज्योति केंद्र से संपर्क किया। इसके बाद यहां तहरीर देकर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई हुई।