फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   thef

सर्किट हाउस के पास सर्राफ की दुकान के ताले काटे

Wed, 07 Jan 2015 01:17 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 07 Jan 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
thef
सर्द मौसम का फायदा उठाते हुए चोर अधिकतर पॉश इलाकों में ही चोरी की वारदातें कर रहे हैं और पुलिस रोकने में नाकामयाब साबित हो रही है। चोरों ने सोमवार रात सर्किट हाउस चौराहे के पास सर्राफ की दुकान के ताले काट दिए और उसमें रखे करीब दो किलो चांदी के जेवर, बर्तन आदि चोरी कर ले गए। इसकी भनक सामने स्थित इलाहाबाद बैंक में तैनात पुलिस की गारद को नहीं लगी। तड़के 3:56 पर गारद चेक करने पहुंचे कोतवाल की गाड़ी की आवाज सुनकर चोर भाग गए।
विज्ञापन

कचहरी के पास स्थित केसर इन्क्लेव निवासी सर्राफा व्यवसायी स्वाधीन खंडेलवाल की सर्किट हाउस चौराहे के पास उमा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार शाम सात बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। रात में चोरों ने पहले उनकी दुकान के चैनल के तीन ताले काटे। इसके बाद शटर के ताले नहीं कटे तो चोरों ने कुंडे काटकर शटर उठाया और फिर शटर के बाद तीसरा शीशे का गेट तोड़ा जिससे दुकान के बाहर शीशे के टुकड़े ही टुकडे बिखर गए। इसके बाद दुकान के अंदर घुसकर काउंटर के शीशे तोड़कर उसमें रखे चांदी के बिछुए, पायल, अंगूठियां, बर्तन कटोरी, गिलास और इलेक्ट्रानिक कांटा व रैक में रखे डेढ़ हजार रुपये चोरी कर लिए और भाग गए। मंगलवार सुबह जानकारी मिलने पर सर्राफ ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाल के अलावा फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

00
...और कैमरे में नहीं आई 3:11 बजे के बाद की कोई तस्वीर
कोतवाल अनिल समानिया ने बताया कि सर्राफ की दुकान के सामने रोड पार इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा है। जिसमें पुलिस की गारद तैनात रहती है। वह सुबह 3:56 पर गारद चेक करने पहुंचे तो उन्हें किसी तरह का कोई शोर सुनाई नहीं दिया। यही नहीं जब छानबीन की गई तो पता चला कि सर्राफ की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात 3:11 बजे के बाद की कोई तस्वीर नहीं आई। कोतवाल ने बताया कि संभवत: चैनल के ताले काटने और शटर व शीशे का गेट तोड़ने से हुई धमक से सीसीटीवी कैमरा बंद हो गया होगा, इसलिए चोरों की तस्वीर उसमें नहीं आई। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोतवाल की गाड़ी की आवाज सुनकर चोर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इतनी आसानी से नहीं टूटता शीशे का गेट
सर्राफ स्वाधीन खंडेलवाल बताते हैं कि उनकी दुकान में जो शीशे का गेट था वह आसानी से नहीं टूट सकता था। अगर टूटता है तो इसकी जोरदार आवाज होती है। यदि आवाज हुई तो फिर बैंक शाखा में तैनात गारद ने क्यों नहीं सुनी, यह भी रहस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed