फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The young man came to the hospital by consuming poison , death

जहर खाकर अस्पताल पहुंचा युवक, मौत

Wed, 17 Feb 2016 01:06 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
एकता नगर में जहर खाकर एक युवक खुद ही परिवार वालों की मदद से पैदल अस्पताल पहुंच गया। डीएम के आदेश पर पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह थाना प्रेमनगर इलाके के एकता नगर निवासी 30 वर्षीय रवि सिंह ने अचानक घर में ही किसी बात को लेकर टेंशन होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालात खराब होने पर परिवार वाले उन्हें अस्पताल लाने को वाहन मंगाने लगे, लेकिन वह खुद पैदल चलकर अस्पताल पहुंच गए। इलाज के दौरान रवि सिंह की मौत हो गई। रवि दो दिन पहले ही पत्नी को मायके हजियापुर तलैया छोड़कर आया थे। जहर खाने से पहले भी पत्नी रीना सिंह की रवि की फोन पर बात हुई थी। रवि ने अपने पीछे पत्नी और मासूम बेटी को छोड़ा है। रवि सिंह और उनकी पत्नी के परिवार वाले शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए। डीएम के आदेश पर पुलिस ने शव परिवार वालों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी के भाई ने बताया कि रवि ने आत्महत्या क्यों की। इसकी किसी को जानकारी नहीं हैं। रवि बेहद हंसमुख थे, उन्होंने रीना से भी कभी कोई ऐसी बात शेयर नहीं की जिससे यह लगता हो कि वह परेशान हैं। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि रवि ने आत्महत्या की है। परिवार वाले यह बात नहीं बता पाए कि इसकी वजह क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed