फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The water was filling teenager , he caught repist

पानी भरने गई थी किशोरी, दरिंदों ने दबोच लिया

Wed, 06 Apr 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 06 Apr 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
दरिंदों ने हैवानियत की हद पार कर हैंडपंप पर पानी भरने गई 13 साल की किशोरी से गैंगरेप कर दिया। उसने विरोध किया तो तमंचों की बट से उसका सिर फोड़ दिया। किशोरी के कपडे़ तक फाड़ डाले। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो दरिंदे धमकी देकर भाग गए। किशोरी के पिता ने गांव के दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन

किशोरी सोमवार रात दस बजे अपने घर से कुछ दूरी पर हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इस बीच गांव के भूपराम और खेमकरन ने उसे दबोच लिया। भूपराम ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और दोनों उसे उठाकर पास में ही खाली पडे़ खेमकरन के खाली मकान में ले गये। वहां तमंचा दिखाकर सामूहिक दुराचार किया। किशोरी ने शोर मचाया तो खेमकरन ने तमंचे की बट उसके सिर में मारकर घायल कर दिया। किशोरी के चीखने की आवाज सुनकर उसके परिवार वाले और गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को ललकारा तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। रात में ही दोनों दरिंदे गांव के प्रभावशाली लोगों के जरिये पीड़ित परिवार पर फैसला करने के लिए दबाव बनाने लगे। हालांकि सुबह किशोरी के घरवाले उसे लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने सामूहिक दुराचार के साथ ही पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़ित के थाने पहुंचते ही मुकदमा कायम कर लिया गया। पुलिस की टीम को तत्काल गांव भेजा गया लेकिन दोनों आरोपी फरार थे। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढे़ तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और तेज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय श्रोतिया, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed