फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The teenager hostage rape Poop

शौच को गई किशोरी को बंधक बनाकर किया बलात्कार

Sun, 27 Nov 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 27 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
The teenager hostage rape Poop
rape
घर के बाहर बने शौचालय में शौच को गई किशोरी को गन्ने के खेत में युवक ने बंधक बनाकर पूरी रात बलात्कार किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। लड़की के हाथ बांधकर गन्ने के खेत में ही छोड़ गया। लड़का दूसरे समुदाय का है। गांव वालों की सूचना पर सुबह लड़की को बंधक मुुक्त कराया गया। पिता ने शाम को लड़के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी अपने चाचा के घर सोने गई थी। रात करीब ग्यारह बजे किशोरी घर के बाहर बने शौचालय में शौच करने गई थी। वहां घात लगाए बैठा गांव का ही नदीम ने उसे दबोच लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर गन्ने के खेत में लेकर गया। किशोरी के चुनरी से ही उसके हाथ बांधे। जबरन उसके साथ बलात्कार किया। पूरी रात किशोरी के साथ दरिंदगी करता रहा। वहीं घर वालों को सूचना मिली की किशोरी शौचालय से नहीं लौटी। घर वाले उसकी तलाश में जुटे पर किशोरी नहीं मिली। सुबह कुछ गांव वालों ने लड़की के गन्ने के खेत में होने की सूचना दी तब किशोरी को बरामद किया गया। किशोरी ने आपबीती सुनाई। बताया कि युवक मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर गया है। मामला दो धर्मों के बीच का था इसलिए गांव में फैसला भी नहीं हो सका। हालांकि पूरे दिन इसकी कवायद चलती रही। किशोरी के पिता ने शाम को नदीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed