{"_id":"57c9d5964f1c1b660b2cc23d","slug":"the-student-tried-to-kidnap-bithri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिथरी से छात्र को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिथरी से छात्र को अगवा करने की कोशिश
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 03 Sep 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर शाम बिथरी चैनपुर इलाके से मासूम छात्र को अगवा करने की कोशिश की गई। बच्चे के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के उड़ला जागीर गांव निवासी रजा खां का आठ वर्षीय बेटा साजिद पड़ोस के गांव ककरईया गौंटिया स्थित मदरसा में पढ़ता है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे साजिद और उसका साथी दस वर्षीय अक्का घर से खाना लेकर पैदल मदरसा जा रहे थे। आरोप है कि गांव से कुछ दूरी पर मिले तीन युवकों ने कंबल डालकर साजिद को दबोच लिया और अपने साथ ले जाने लगे। उसे ले जाते देख अक्का शोर मचाते हुए उड़ला जागीर पहुंचा। इस पर दौड़े ग्रामीणों ने पीछा करके एक युवक को दबोच लिया और पीटा। बच्चे को ले जाने का पता लगने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची बिथरी चैनपुर पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गए। जहां उससे पूछताछ की गई। प्रभारी थाना इंचार्ज दिगंबर सिंह यादव का कहना है कि पकड़ा गया युवक पागल है, जो थाने पहुंचते ही खाना मांगने लगा।