फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The son of a teacher on the hammock hanging , death

शिक्षिका का बेटा फांसी पर झूला, मौत

Wed, 27 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 27 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
 थाना प्रेमनगर की जनकपुरी में रहने वाले शिक्षिका के 22 वर्षीय बेटे अंश कुमार की लाश किचन में दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूलती मिली। परिवार वाले पड़ोसी पार्षद की छत से होकर अपने घर पहुंचे और लाश को उतारकर निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन

मंगलवार को मोहल्ला जनकपुरी निवासी शिक्षिका अमर ज्योति छोटे बेटे विपुल कुमार को लेकर दाखिला कराने के लिए गई थीं। शाम करीब चार बजे घर लौटीं तो उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो विपुल पड़ोस में रहने वाले नगर निगम के पार्षद आरेंद्र अरोड़ा के पास पहुंच गए। विपुल छत के सहारे अपने घर में उतरा तो भाई को किचन में फंदे पर लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। उसके दरवाजा खोलने पर मां भी आ गईं। दादा गोकुल भी घर से बाहर निकले हुई थे। सूचना मिलने पर वह भी घर पहुंच गए। शव को फांसी के फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाने के दरोगा अजब सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पंचनामा कराने की कार्रवाई शुरू की तो मां विरोध करने लगीं। उनका कहना था कि वे अंश का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती हैं। दरोगा ने इस पर इनकार कर दिया। अंश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह ने बताया कि अंश की मौत की वजह का पता नहीं लग पाया है। सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन



दोस्त ने बात करनी बंद कर दी थी
- चर्चा है कि अंश की एक लड़की से बचपन से दोस्ती थी। प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान लड़की से दोस्ती हो गई थी। खुसरो डिग्री कॉलेज से वह बीएससी कर रहा था। थर्ड ईयर में लड़की से उसका ब्रेकअप हो गया। इसलिए उसने पढ़ाई छोड़ दी। लड़की के बात न करने से वह बेहद परेशान रहता था। परिवार वालों ने भी उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की एक नहीं सुनी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed