{"_id":"577d63024f1c1b446c7fa1bb","slug":"the-sister-died-in-fights-to-change-channels","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनल बदलने के झगड़े में बहन ने जान दे दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चैनल बदलने के झगड़े में बहन ने जान दे दी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 07 Jul 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर। टीवी के रिमोट को लेकर एक बार फिर एक घर में झगड़ा हो गया। एक साथ बैठकर टीवी देख रहे भाई और बहन में मनपसंद कार्यक्रम देखने को लेकर विवाद हो गया। इस पर लड़की ने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी इस लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने बुधवार को दम तोड़ दिया। कस्बे के मोहल्ला परा निवासी 12 वर्षीय एक लड़की अपने बड़े भाई के साथ बैठकर सोमवार को टीवी देख रही थी। अपनी अपनी पसंद के कार्यक्रम देखने को लेकर दोनों भाई बहनों में चैनल बदलने को लेकर हुज्जत होने लगी। विवाद बढ़ा तो भाई ने उसे ताने दे दिए, जो लड़की के दिल को छू गए। इसी से नाराज होकर लड़की ने घर में रखी केरोसिन की केन अपने ऊपर उड़ेल कर खुद को आग लगा ली। यह देख घर में मौजूद माता-पिता ने दौड़कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन लड़की का शरीर 80 प्रतिशत झुलस चुका था। घर में चीख पुकार मचने पर आसपास के लोग भी पहुंचे और लड़की को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहां दो दिन तक उसका इलाज चला, लेकिन उसकी हालत काफी गंभीर थी, इसलिए उसकी जान नहीं बच पाई। बुधवार सुबह तड़के ही लड़की ने दम तोड़ दिया। घरवालों ने लड़की के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बेटी की मौत से मां बाप काफी आहत हैं, वहीं भाई को भी अपनी गलती का बेहद अफसोस है।
मां के पास न सोने देने पर किशोर ने दी थी जान
बरेली। आंवला क्षेत्र का एक परिवार बरेली शहर के इंद्रानगर में रहता था। यह परिवार यहां सिर्फ इस वजह से रहता था कि उनके दो बेटे बरेली के कॉलेज में पढ़ते थे। दो भाइयों में कुछ दिन पहले मां के पास सोने को लेकर विवाद हो गया था। बड़े भाई ने छोटे भाई को मां के पास सोने नहीं दिया था। इस पर उसने अपने कमरे में पहुंचकर फंदे पर लटककर जान दे दी थी।