फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The police had failed, the girls arrested by the sales girls

पुलिस तो फेल हो गई थी, सेल्स गर्ल्स ने पकड़ लीं चोरनियां

Wed, 19 Apr 2017 01:16 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Wed, 19 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
 The police had failed, the girls arrested by the sales girls
पुलिस तो फेल हो गई थी, सेल्स गर्ल्स ने पकड़ लीं चोरनियां - फोटो : The police had failed, the girls arrested by the sales girls
अगस्त 2015 में पीसी ज्वैलर्स शोरूम से 56 हजार नौ सौ 70 रुपये कीमत की सोने की चेन चुराकर ले जाने वाली देवरानी जेठानी को कोतवाली पुलिस तो नहीं पकड़ पाई लेकिन शोरूम की सेल्स गर्ल्स ने पकड़ लिया। पुलिस तो एफआर लगाकर फाइल क्लोज कर चुकी थी लेकिन जब उसी शोरूम में दोबारा चोरी करने पहुंचीं तो सेल्स गर्ल्स ने उन्हें पहचान लिया और सीसीटीवी फुटेज ने भी तस्दीक कर दी। सूचना पर सीओ सिटी प्रथम और कोतवाल भी पहुंच गए। पुलिस दोनों महिलाओं के साथ ही शोरूम के गेट पर खड़े उनके साथी युवक को पकड़ लाई। जबकि इनका एक साथी भाग निकला। शोरूम मैनेजर की ओर से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ज्वैलरी के बड़े शोरूम को यह गैंग निशान बनाता है। 
विज्ञापन

चेन की कीमत सेल्स गर्ल्स के वेतन से वसूला था
शहर कोतवाली से कुछ ही दूरी पर पीसी ज्वैलर्स शोरूम है। इस शोरूम में एक अगस्त 2015 को दो महिलाएं चेन खरीदने के लिए आईं थीं। शोरूम की सेल्स गर्ल्स प्रीति शर्मा, गुंजन शर्मा और नेहा ने इन्हें पसंद करने के लिए चेन दिखाई थीं। महिलाएं चेन खरीदने की बजाए चेन चोरी कर ले गईं थीं। जिनकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। शोरूम वालों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए तीनों सेल्सगर्ल्स के वेतन से चोरी गई चेन की कीमत वसूल ली थी। 
विज्ञापन

देखते ही सेल्स गर्ल्स ने पहचान लिया
वहीं कोतवाली पुलिस ने चोरनियों के पकड़ में न आने पर इस मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट अदालत को प्रेषित कर दी थी। जिससे मामला ठंडे बस्ते में पड़ गया था। मंगलवार को दोपहर के समय यह चोरनी फिर से पीसी ज्वैलर्स शोरूम पर पहुंच गईं और घर में शादी होने की बात कहते हुए सेल्सगर्ल्स प्रीति, गुंजन और नेहा से चेन दिखाने की बात कही। उनकी बातचीत और एक्टीविटी देख प्रीति ने उन्हें पहचान लिया और कहा कि वह पहले भी चेन लेने आईं थीं और चेन चुराकर ले गईं थी। इस पर दोनों महिलाएं सकपका गईं तो सेल्सगर्ल्स ने इसकी जानकारी शोरूम मैनेजर कैलाश शर्मा को दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी प्रथम डॉ.सतीश कुमार, इंस्पेक्टर केके वर्मा शोरूम पर पहुंचे। मैनेजर ने एक अगस्त 2015 की चेन चोरी की सेफ करके रखी गई सीसीटीवी फुटेज निकाली तो उसमें दोनों महिलाओं के चेहरे मेल खा गए। इससे साफ हो गया कि यही महिलाएं चेन चोरी करके ले गईं थी। पुलिस दोनों महिलाओं के साथ ही उनके साथ आए एक युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। जबकि इनका एक साथी शोरूम के गेट से भाग निकला। पकड़ी गईं महिलाओं ने अपना नाम उमा उर्फ गुड्डी पत्नी राजेंद्र तिवारी, सरिता पत्नी सोनू तिवारी निवासी हरदोई कोतवाली देहात क्षेत्र के महौलिया का रहने वाला बताया। दोनों महिला रिश्ते में देवरानी जेठानी हैं। उनके साथ पकड़े गए युवक का नाम दिवाकर तिवारी है और भागने वाले का नाम सुधीर बताया जा रहा है। पुलिस ने उनके खिलाफ चोरी की कोशिश के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में पड़ा शोरूम के सेल्समैन को हार्टअटैक
शोरूम से पकड़कर जब दोनों चोरनियों को कोतवाली ले जाया गया तो यहां काफी भीड़ भी उनके पीछे पीछे कोतवाली पहुंच गई। इसके साथ ही शोरूम में काम करने वाले कई कर्मचारी भी कोतवाली पहुंचे। भीड़ भाड़ के दौरान शोरूम के सेल्समैन केशव निवासी बड़ा बाजार को दिल का दौरा पड़ गया। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
सेल्सगर्ल्स का कटा हुआ वेतन होगा वापस
दोनों महिलाएं एक अगस्त 2015 को 16.85 ग्राम वजन की सोने की चेन चुराकर ले गईं थीं। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उस दिन की सीसीटीवी फुटेज सेव करके रख ली गई थी। मंगलवार को यह महिलाएं दोबारा शोरूम में चोरी के इरादे से आईं और खरीदारी के बहाने से चेन वाले काउंटर पर पहुंचीं। तभी सेल्सगर्ल्स प्रीति, गुंजन और नेहा ने उन्हें पहचान लिया। सीसीटीवी फुटेज से पूरे मामले का खुलासा हो गया। इस मामले में शोरूम की सेल्सगर्ल्स का काटा गया वेतन वापस दिलाया जाएगा। 
कैलाश शर्मा, शोरूम मैनेजर 
पीसी ज्वैलर्स से चेन चुराने वाली अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज था। तफ्तीश के दौरान उनके बारे में कुछ पता न चलने पर पतारसी, सुरागरसी की कार्रवाई जारी रखते हुए मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) अदालत को प्रेषित कर दी गई थी। अब महिलाएं पकड़ गईं हैं तो दर्ज मुकदमे में उन्हें नामजद करते हुए सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कराई जाएगी। 

डॉ.सतीश कुमार, सीओ सिटी प्रथम
बड़े शोरूम को बनाती थीं निशाना
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि दोनों महिलाओं के साथ ही कुछ पुरुष भी उनके गैंग में शामिल हैं, जो हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद तक बड़े शोरूम को निशाना बनाते हैं। इन्होंने कहां और घटनाएं की हैं, इसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed