{"_id":"57702ded4f1c1bcf7379b162","slug":"the-police-drove-the-women-in-faridpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदपुर में महिलाओं ने पुलिस को दौड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरीदपुर में महिलाओं ने पुलिस को दौड़ाया
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलित से मारपीट मामले की जांच को गई पुलिस को कुरमुरी गांव में महिलाओं ने दौड़ा दिया। इस पर पुलिस को बिना जांच के ही लौटना पड़ा। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव के शंकर लाल की बाइक फिसल गई तो वह गिर गया। आरोप है कि इस पर गांव के ही पूरन और उसके बेटे कृष्णपाल हंसने लगे। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि पूरन और कृष्ण पाल ने शंकर लाल की पिटाई कर दी। शंकर लाल ने इसकी शिकायत कोतवाली में कर दी। सिपाही रामवीर सिंह यादव और एक अन्य सिपाही जांच के लिए रविवार शाम गांव पहुंचे। कृष्णपाल और पूरन घर में नहीं मिले। सिपाही रामवीर यादव ने घर की महिलाओं से पूछताछ शुरू की तो वे भड़क गईं। आरोप है कि कुछ महिलाएं लाठी डंडे लेकर आ गईं। उन्होंने सिपाहियों से तुरंत चले जाने को कहा। सिपाहियों ने जांच करने देने को कहा तो आरोप है कि गाली गलौज होने लगी। इसके बाद गुस्साई महिलाओं ने लाठियों से सिपाहियों को दौड़ा दिया। बाद में शंकर लाल की तहरीर पर पूरन और कृष्णपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी। एसएसआई एके सिंह ने बताया कि सिपाही जांच के लिए गए थे। महिलाएं अभद्रता करने लगीं इसलिए सिपाही वापस चले आए। दौड़ाने वाली बात निराधार है।