{"_id":"574c9a154f1c1b7a28109c47","slug":"the-location-was-in-hardoi-sandila","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई के संडीला में मिली लोकेशन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरदोई के संडीला में मिली लोकेशन
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Tue, 31 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल के छात्र अनुराग के अपहरण कांड में कोतवाली पुलिस पूरी तरह से फेल हो गई है। बताया जा रहा है कि फिरौती के लिए फोन करने वाली की लोकेशन संडीला(हरदोई) में मिल रही है। डीआईजी ने इंस्पेक्टर कोतवाली सुधीर पाल धामा को अल्टीमेटम दिया है कि जल्द ही घटना का खुलासा नहीं होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी।
शाहजहांपुर के सिधौली के रहने वाले मेडिकल के छात्र अनुराग के अपहरण की गुत्थी सुलझाने में कोतवाली पुलिस नाकाम साबित हो गई है। 30 अप्रैल को अनुराग के लापता होने पर दो मई को फिरौती के लिए फोन आने से बाद से परिवार और पुलिस उसकी तलाश में लगी है, लेकिन उसका कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। अनुराग का अपहरण हुआ तो घटना को अंजाम देने वाले पुलिस बेहद शातिर है। वह ट्रेन में सवार होकर ही फिरौती की रकम मांग रहे हैं। अनुराग के पिता को भी अपहरण कर्ता ने ट्रेन में फिरौती की रकम लेने के लिए बुलाया था, लेकिन उसे भनक लग गई कि पुलिस अनुराग के पिता के साथ आ सकती है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अपहरण की इस घटना में किसी करीबी का हाथ है। जिस फोन से फिरौती मांगी जा रही है वह री-एक्टिवेट हैं। अनुराग के परिवार के अलावा उनसे किसी से बात ही नहीं हुई है। इसलिए अपहरणकर्ताओं तक पहुंचना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है। डीआईजी आशुतोष कुमार ने बताया कि अनुराग अपहरण कांड का खुलासा करने के लिए टीमें लगा दी गईं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा नहीं होने पर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी।