{"_id":"570aabe54f1c1b8b71c810cc","slug":"the-helmet-had-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट नहीं था जान गंवा दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेलमेट नहीं था जान गंवा दी
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 11 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना हेलमेट लगाए बाइक से लंबा सफर तय करना दो भाईयों को महंगा पड़ गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई। दूसरा बुरी तरह से जख्मी हो गया। शीशगढ़ के बल्ली गांव का मनोज कुमार अपने र्भाई के साथ रविवार देर शाम साढ़े नौ बजे हल्द्वानी से बाइक से बरेली जा रहा था। नैनीताल रोड पर कठराढाल चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि दोनों बुरी तरह से जख्मी होने के बाद काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। राहगीरों ने पुलिस ने एक को एम्बुलेंस से बहेड़ी भिजवा दिया। मनोज को एम्बुलेंस से बरेली लाया जा रहा था। रास्ते में मनोज ने दम तोड़ दिया। फोन से सूचना मिलने पर नवोदय विद्यालय में नौकरी करने वाला उनका चचेरा भाई मोनू जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार हल्द्वानी में नौकरी करता था। वह अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रहा थे। हेलमेट पहने होते तो दोनों भाईयों की जान बच सकती थी।
विज्ञापन