फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The girlfriend stopped nine hours before the wedding

प्रेमिका ने नौ घंटे पहले रुकवा दी शादी

Thu, 18 Feb 2016 12:55 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
The girlfriend stopped nine hours before the wedding
सिरौली के पिपरिया गांव में एक युवती ने फेरे पड़ने के नौ घंटे पहले अपने प्रेमी की शादी रुकवा दी। वह युवक से शादी कर लेने का दावा करते हुए दुल्हन के घर पहुंच गई। उसने युवक पर बेवफाई का आरोप जड़ा तो हड़कंप मच गया। लड़के के पिता को बुलाया गया तो मामला गरमा गया। इसके बाद सजी धजी दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा और दोनों पक्षों को थाने बुला लिया गया।
विज्ञापन

 पिपरिया उपराला के राजेश शर्मा की बेटी लक्ष्मी की शादी आंवला के गौसिया चैक निवासी मुरली मनोहर मिश्रा के बेटे अनुराग मिश्रा उर्फ पप्पू के साथ बुधवार को आंवला के ब्रह्मानंद आश्रम में होनी थी। 11 बजे कन्या पक्ष के लोग आंवला निकलने की तैयारी कर रहे थे। अचानक वहां एक लड़की पहुंच गई। उसने खुद को अनुराग की प्रेमिका बताया और दुल्हन से मिलने की जिद कर दी। उसने कहा कि जिस लड़की की बारात आनी है उससे उसकी शादी बदायूं के एक मंदिर में हो चुकी है। दोनों 23 फरवरी को कोर्ट में भी शादी करने वाले हैं। दोनों एक साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। अब वह उसे छोड़ रहा है। उसकी बातें सुनकर सभी दंग रह गए। तुरंत लड़के के पिता को बुलाया गया और सच्चाई पर पर्दा डालने का आरोप लगाया। लड़के वालों ने इसे झूठ बताया तो लड़की से आमना सामना करा दिया गया। इसके बाद कन्या पक्ष ने  शादी से इन्कार कर दिया। उन्होंने इसे अपना अपमान बताते हुए और अब तक हुआ पांच लाख का खर्च देने को कहा। अनुराग के पिता मुरली मनोहर को वहीं रोक लिया। देर रात तक नहीं छोड़ा गया तो लड़के पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस कन्या पक्ष के घर जाकर उन्हें थाने ले आई। मुरली मनोहर ने पुलिस को बताया कि दोपहर से कन्या पक्ष के लोग पांच लाख देने के लिए दबाव बना रहे थे। वह तो अब भी शादी को तैयार हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर भी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed