{"_id":"589a1ebb4f1c1b905237991d","slug":"the-four-year-old-tried-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":" चार साल की बच्ची से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल की बच्ची से रेप की कोशिश
बरेली।
Updated Wed, 08 Feb 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
The four-year-old tried to rape
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
सुभाषनगर इलाके में दोपहर के समय एक युवक चार साल की बच्ची को पकड़कर अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। इसी दौरान बच्ची की मां उसकी तलाश करते हुए पहुंच गई तो वह घबराकर बच्ची को गोद में उठाकर घर के बाहर लाने लगा। बच्ची ने मां को पूरी बात बताई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना सुभाषनगर इलाके के वीर भट्टी मोहल्ले में मंगलवार दोपहर एक बजे हुई। यहां के वेद प्रकाश का 22 वर्षीय राहुल पड़ोस की ही चार साल की बच्ची को पकड़कर अपने घर ले आया। वह बच्ची के साथ बलात्कार की कोशिश करने लगा तो बच्ची चीखने लगी। इसी दौरान उसकी मां उसे तलाशते हुए राहुल के घर की तरफ पहुंची। उसकी आवाज सुनकर राहुल बच्ची को गोद में लेकर घर से बाहर निकल आया और बोला कि वह उसे खिलाने के लिए घर लाया था। मां अपनी बच्ची को घर ले आई। घर पर बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई तो उसके पैराें तले की जमीन खिसक गई। सूचना पर इंस्पेक्टर अतुल प्रधान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छानबीन कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।