फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The farmer beat the buffalo herd killed

भैंस चराने गए किसान को पीटकर मार डाला

Wed, 27 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 27 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
The farmer beat the buffalo herd killed
भैंस चराने गए किसान की लाठियों से पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव शंखा नाले से बरामद किया गया। किसान के बेटे ने गांव के ही दो भाइयों समेत चार लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटने और गुम चोट की बात सामने आई है। शाही के चकदहा भगौतीपुर गांव के 55 वर्षीय इसरार अली सोमवार सुबह भैंसें चराने जंगल में गए थे। शाम को भैंसें तो लौटकर आ गईं लेकिन इसरार नहीं लौटे। देर रात तक इंतजार के बाद इकलौता बेटा नवाशे अली ग्रामीणों को लेकर जंगल में ढूंढने निकल पड़ा। खेतों की खाक छानने के बाद गांव से ढाई किमी दूर धौंराटांडा रोड किनारे शंखा नाले में इसरार की लाश पड़ी मिल गई। सिर पानी में और धड़ बाहर पड़ा था। गला घोंटे जाने के निशान थे। नाक से खून भी बह रहा था। सूचना पर रात में ही सीओ मीरगंज गिरीश पाल सिंह और एसओ हरचरन सिंह यादव पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए। बेटे नवाशे अली की तहरीर पर शाही थाने में गांव के ही आसिफ अली उसके भाई रियासिब, अशफाक, माकू के खिलाफ पुरानी रंजिश में लाठियों से पीटकर और गला घोंटकर मार डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि गांव में दबी जुबान चर्चा यह भी है कि इसरार अली मिर्गी का पुराना मरीज था। अक्सर उसे दौरे पड़ जाते थे। पत्नी 20 साल पहले मर चुकी है। तभी से वह इकलौते बेटे नवाशे अली, पुत्रवधू संग रह रहा है। नवाशे अली के दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। एसओ ने बताया-मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई पीएम रिपोर्ट और विवेचक की आख्या के आधार पर पर की जाएगी।
भैंस चराने गए किसान की लाठियों से पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर दी गई। शव शंखा नाले से बरामद किया गया। किसान  के बेटे ने गांव के ही दो भाइयों समेत चार लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की हड्डी टूटने और गुम चोट की बात सामने आई है। 
विज्ञापन

शाही के चकदहा भगौतीपुर गांव के 55 वर्षीय इसरार अली सोमवार सुबह भैंसें चराने जंगल में गए थे। शाम को भैंसें तो लौटकर आ गईं लेकिन इसरार नहीं लौटे। देर रात तक इंतजार के बाद इकलौता बेटा नवाशे अली ग्रामीणों को लेकर जंगल में ढूंढने निकल पड़ा। खेतों की खाक छानने के बाद गांव से ढाई किमी दूर धौंराटांडा रोड किनारे शंखा नाले में इसरार की लाश पड़ी मिल गई। सिर पानी में और धड़ बाहर पड़ा था। गला घोंटे जाने के निशान थे। नाक से खून भी बह रहा था। सूचना पर रात में ही सीओ मीरगंज गिरीश पाल सिंह और एसओ हरचरन सिंह यादव पुलिस फोर्स लेकर पहुंच गए। बेटे नवाशे अली की तहरीर पर शाही थाने में गांव के ही आसिफ अली उसके भाई रियासिब, अशफाक, माकू के खिलाफ पुरानी रंजिश में लाठियों से पीटकर और गला घोंटकर मार डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि गांव में दबी जुबान चर्चा यह भी है कि इसरार अली मिर्गी का पुराना मरीज था। अक्सर उसे दौरे पड़ जाते थे। पत्नी 20 साल पहले मर चुकी है। तभी से वह इकलौते बेटे नवाशे अली, पुत्रवधू संग रह रहा है। नवाशे अली के दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। एसओ ने बताया-मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई पीएम रिपोर्ट और विवेचक की आख्या के आधार पर पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed