फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The eight robbers of Bareilly were looted.

लुटने वाले थे बरेली के आठ सराफ.. बच गए

Tue, 07 Nov 2017 02:18 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 07 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
 रिक्शा चालक बनकर बदायूं काशातिर लुटेरा अयाज अहमद सराफा व्यापारियों को दुकान से घर तक छोड़ने के बहाने उनकी रैकी कर रहा था। अयाज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के हाथ लगी उसकी डायरी में आलमगीरीगंज और बारादरी के आठ सराफा व्यापारियों के नाम-पते और कारोबार सेे संबंधित लेखा-जोखा मिला हैं। अयाज की योजना इन कारोबारियों को एक के बाद एक लूटने की थी। इसके लिए वह एक ऐसे साथी की तलाश में था जो बाइक चलाने में माहिर हो। अयाज लूट की सिलसिलेवार वारदातें करके पुलिस की नींद उड़ाता, उससे पहले ही वह तमंचा खरीदने के दौरान कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया।  
विज्ञापन

बदायूं के मोहल्ला सोथा का अयाज अहमद बरेली के बारादरी में हीरा के मकान में नौ महीने से किराये पर रह रहा था। पुलिस पूछताछ में अयाज ने बताया कि वह रिक्शा चलाने के दौरान आलमगीरी गंज के व्यापारियों और सराफा कारोबारियों को घर से दुकान और दुकान से घर छोड़ने का काम करने लगा था। इस दौरान उसने मीरा की पैठ स्थित रचना ज्वेलर्स दुकान के मालिक अनिल अग्रवाल की पूरी रैकी कर ली। वह दुकान खोलने के वक्त जेवर का थैला जमीन पर रख देते हैं। अनिल से बातचीत में यह भी जान लिया कि उनका हार्ट का ऑपरेशन हुआ है इसकी वजह से वह भाग नहीं सकते हैं। उसकी योजना सबसे पहले अनिल को ही लूटने की थी। 
विज्ञापन


जेल से छूटने के बाद बरेली आकर रहने लगा 
एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि अयाज का बदायूं में आपराधिक रिकार्ड मिला है। लूट के मामले में डेढ़ साल जेल में रहने के बाद वह छूटा तो फिर बरेली आकर रहने लगा। उसके पिता दिल्ली में घड़ियों की मरम्मत का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed