{"_id":"579f9c6d4f1c1bf7702b89e8","slug":"the-daughters-of-unbridled-sohdon-be-difficult-to-go-to-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम शोहदों ने बेटियों का स्कूल जाना मुश्किल कर दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेलगाम शोहदों ने बेटियों का स्कूल जाना मुश्किल कर दिया
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 02 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
स्ककूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल शेरगढ़ के पहाड़पुर में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना के बाद हुए संप्रदायिक बवाल से शोहदे सबक नहीं ले रहे हैं। अब धनेली उर्फ धल्लिया समेत आसपास के कई गांवों में शोहदे बेलगाम हैं। वे स्कूल आने-जाने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे हैं। बेटियां परेशान हैं। इसकी शिकायत लेकर अभिभावक सोमवार को थाने पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि शोहदों की हरकतें बंद नहीं हुई तो उन्हें बेटियों को घर बैठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। ग्रामीण शोहदों को पहाड़पुर की तर्ज पर अपने स्तर से सबक भी सिखाएंगे।
धनेली उर्फ धल्लिया, औरंगाबाद और दुनकी गांवों की कई लड़कियां दुनका इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। धनेली उर्फ धल्लिया के छह से ज्यादा अभिभावकों ने सोमवार को शाही थाने में एसओ को अर्जी देकर बताया कि दुनका में डॉ. नसीरुद्दीन की दुकान से दुनकी तक शोहदे कॉलेज आती-जाती लड़कियों का बाइक से पीछा करते हैं। बाइक की टक्कर मारकर लड़कियों की साइकिलें गिरा देते हैं। उन पर फब्तियां कसते हैं। विरोध करने पर गालीगलौज भी करते हैं। मोबाइल पर तेज आवाज में गंदे गाने भी बजाते हैं। आरोप है कि जुलाई में जब से कॉलेज खुला है छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई है। अभिभावक प्रिंसिपल और उप प्रबंधक बेचे सिंह को भी शोहदों की हरकतों के बारे में बता चुके हैं। उप प्रबंधक बेचे सिंह ने भी कॉलेज की प्रतिष्ठा का वास्ता देते हुए छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने की अपील की है। एसओ हरचरन सिंह यादव ने अभिभावकों की अर्जी मिलते ही दुनका-दुनकी रोड पर कालेज खुलने और छुट्टी के वक्त एक-एक सिपाही, होमगार्ड की तैनाती कर दी है।
कोट
छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं। रास्ता रोककर अश्लील हरकतें करते हैं और विरोध पर गालीगलौज तक कर बैठते हैं। दो दिन पहले मोटरसाइकिल सवार शोहदों ने गांव की तीन लड़कियों को जबरन फूल देने की कोशिश भी की थी। पुलिस को शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
दिशपाल सिंह, प्रधान पति धनेली उर्फ धल्लिया