फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to encroach upon Anti-Corruption police station land; FIR registered against four individuals

Lucknow News: एंटी करप्शन थाने की जमीन पर कब्जे की कोशिश, चार पर एफआईआर

Mon, 19 Oct 2026 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Attempt to encroach upon Anti-Corruption police station land; FIR registered against four individuals
इसी जमीन पर हुई कब्जे की को​शिश।
तेलीबाग। पीजीआई के कल्ली पश्चिम में एंटी करप्शन विभाग के नए थाने के लिए आवंटित सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विभाग के चौकी प्रभारी विजेंद्र सिंह के मुताबिक, जमीन की पैमाइश कर राजस्व टीम ने ग्रामीणों और आसपास के जमीन मालिकों की मौजूदगी में सीमांकन कराया था। आरोप है कि शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे गड्ढे खोदकर बांस-बल्ली गाड़ने और तार लगाने का प्रयास किया गया। शासन ने यहां प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए बजट आवंटित किया है और काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर निवासी अमन राजपाल, अर्जुनगंज निवासी अरविंद द्विवेदी व गंगाराम और रायबरेली निवासी रामकृष्ण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed