फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The class runs Indrapuri Tppebajon

इंद्रपुरी में चलती है टप्पेबाजों की क्लास

Thu, 22 Sep 2016 01:50 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 22 Sep 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के इंद्रपुरी में तो सागर ही नहीं और भी कई टप्पेबाजों के गैंग हैं। मूल रूप से मद्रास के रहने वाले लोगों की इस कॉलोनी में टप्पेबाजी की गुर सिखाने के लिए क्लास लगती है। ट्रेनिंग के बाद नई उम्र के लड़कों को यूपी के शहरों में हाथ साफ करने के लिए भेज दिया जाता है। घर पर काम पर जाने की बात कहकर निकलते हैं। फोन पर परिवार वालों से मद्रासी में भी बात करते हैं। ताकि सर्विलांस से भी पुलिस की पकड़ में न आ पाएं।  
विज्ञापन

सोमवार को कटरा के सराफ की कार से जेवर से भरा बैग निकाल कर अपने साथी सागर कोे सौंपते वक्त पकड़ा गया विकास बेहद शातिर अपराधी है। सराफ के मुकदमा लिखाने के बाद पुलिस ने आरोपी विकास को जेल भेज दिया है। पुलिस विकास को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। हालांकि उसके साथी सागर को पकड़ने के लिए दिल्ली गई टीम ने दो दिन में इंद्रपुरी के टप्पेबाजों के बारे में तमाम जानकारी जुटाई है। पता लगा कि इस कॉलोनी में आपराधिक किस्म के मद्रासी बसे हैं। टप्पेबाजों के कई गैंग हैं। सागर का घर भी पुलिस की टीम ने ट्रेस कर लिया है। घटना के बाद से वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गया है। सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर ने बताया कि इंद्रपुरी के टप्पेबाजों ने ही किला इलाके में भी दो महीने पहले मलूकपुर चौकी के पास एक व्यक्ति का बैग छीन लिया था। उस समय भी इंद्रपुरी का विजय नाम का टप्पेबाज पकड़ा गया था। इंद्रपुरी में टप्पेबाजों के और भी कई गैंग हैं। यह गैंग बरेली के अलावा यूपी के और भी कई जिलों में टप्पेबाजी कर रहे हैं। विकास को रिमांड पर लेकर दिल्ली उसके साथियों के ठिकानों पर ले जाया जाएगा।   
विज्ञापन



यह है टप्पेबाजों का फंडा
-पुलिस सूत्रों के मुताबिक इंद्रपुरी के टप्पेबाज रेलवे लाइन के किनारे बसे शहरों में गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ आदि शहरों को निशाने पर रखते हैं। यहां पहुंचना उनके लिए सबसे आसान है। वारदात के बाद खतरा होने पर भागने में भी उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। ट्रेन से सवार होकर टप्पेबाज जंक्शन पर अपना ठिकाना बना लेते हैं। वारदात करने के बाद भी जंक्शन पर ही सब इकट्ठा होते हैं। वहीं के आगे की रणनीति तय होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मद्रासी में करते हैं बात
ट्रेनों में आने-जाने के  दौरान टप्पेबाज मद्रासी में ही बात करते हैं। परिवार वालों ने फोन पर बात भी अपनी भाषा में ही करते हैं। इसलिए सर्विलांस की मदद से भी उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है। उनकी भाषा समझने में ही कॉल सुनने वालों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed