फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The bribe was seeking a connection , arrested

कनेक्शन के लिए घूस मांग रहा था, धर लिया

Thu, 18 Feb 2016 01:08 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
The bribe was seeking a connection , arrested
एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को बिजली विभाग के ड्राफ्टमैन बसंत कुमार चौहान को 14 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। वह चक्की के कनेक्शन के नाम पर करगैना निवासी दीप कुमार सिंह से रिश्वत मांग रहा था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाक र हवालात भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर पौने दो बजे एंटी करप्शन की बरेली इकाई के प्रभारी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह और सुरेश दत्त मिश्रा ने डीएम के दिए गए दो गवाहों के साथ मध्यांचल विद्युत वितरण निगम से नगरीय विद्युत मंडल के ड्राफ्टमैन बसंत कुमार चौहान के कमरे में छापा मार दिया। इससे दो मिनट पहले ही उन्होंने प्रदीप को पाउडर लगाकर ड्राफ्टमैन को रिश्वत देने के लिए एक-एक हजार के 14 नोट दिए थे। बसंत रिश्वत में मिली रकम को गिन ही रहे थे कि रंगेहाथ पकड़े गए। टीम के प्रभारी ने नोट बसंत के हाथ ले कब्जे में ले लिए। मौके पर ही बसंत के पानी में हाथ धुलाए गए तो सच्चाई सबके सामने आ गई। टीम आरोपी को गिरफ्तार करके कोतवाली ले आई। बंसत का दफ्तर थाना बारादरी इलाके में आता है। कोतवाली से टीम बसंत को लेकर बारादरी आ गई। यहां आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखाकर उसे हवालात में डाल दिया। टीम प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बंसत सिंह चौहान काफी समय से दीप सिंह को परेशान कर रहे थे। मंगलवार को उनके पास शिकायत आई तो उन्होंने प्राथमिक जांच कराई। जांच के दौरान मालूम हुआ कि दीप सिंह की शिकायत जायज है। बृहस्पतिवार को आरोपी का चालान करके एंटी करप्शन कोर्ट प्रथम में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


आप भी  पकड़वा सकते हैं
-  अगर आपसे कोई रिश्वत मांगता है तो आप भी उसे सबक सिखा सकते हैं। आपको इसके लिए एक शिकायती पत्र देना होगा। शिकायती पत्र आप भ्रष्टाचार निवारण सेल में सीधे भी दे सकते हैं। डीएम से भी शिकायत करके रिश्वतखोर को पकड़वाया जा सकता है। शिकायत मिलने पर उसकी गोपनीय प्राथमिक जांच कराने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।  एंटी करप्शन की बरेली टीम के प्रभारी 9454401653 और इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह के 9412360601 मोबाइल नंबर भी सीधे शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल का पहला केस है
एंटी करप्शन की बरेली इकाई ने वर्ष 2009 से 14 तक कोई व्यक्ति रिश्वत लेते नहीं पकड़ा। वर्ष 2015 में नगर निगम बरेली के बाबू, नवाबगंज के लेखपाल, शेरगढ़ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, शाहजहांपुर एडीएम के लिपिक, शाहजहांपुर के लेखपाल और जिला पूर्ति अधिकारी शाहजहांपुर को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा था। बिजली विभाग के ड्राफ्टमैन बसंत कुमार चौहान की गिरफ्तारी इस साल ही पहला रिश्वत लेने का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed