{"_id":"5866b69e4f1c1bd606eeb933","slug":"the-boyfriend-slapped-him-pulled-the-victim-s-mouth-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्वायफ्रेंड ने चांटा मारा, छात्रा के मुंह निकाला खून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्वायफ्रेंड ने चांटा मारा, छात्रा के मुंह निकाला खून
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 31 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
The boyfriend slapped him, pulled the victim's mouth blood
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बात करने से ऐतराज करने पर पुराने ब्वायफ्रेंड ने छात्रा के गाल पर जोर से चांटा जड़ दिया। जिससे उसके मुंह से खून निकलने लगा। छात्रा ने शोर मचाया तो कई लोग उसकी तरफ आए और यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दे दी गई, लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, तब तक युवक भाग गया। पुलिस ने छात्रा की मौखिक शिकायत पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे बरेली कॉलेज में हुई। यहां बीए की एक छात्रा अपनी मार्कशीट लेने आई थी। उसे यहां पुराना ब्वायफ्रेंड मिल गया। युवक छात्रा को रोककर उससे बात करना चाहता था, लेकिन छात्रा उससे कतराते हुए निकलने लगी। तभी युवक ने उसे रोक लिया और बात करनी शुरू कर दी। इस पर छात्रा ने ऐतराज किया तो युवक ने उसके गाल पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। जिससे छात्रा के मुंह से खून निकलने लगा। यह देख छात्रा चीखने लगी तो कॉलेज में मौजूद लोग उसकी तरफ आए। तभी यूपी100 पर सूचना दी गई। यह देख युवक कॉलेज से भाग गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा की मौखिक शिकायत पर ही युवक की तलाश शुरू कर दी। इसके बाद छात्रा ने अपना इलाज निजी डॉक्टर के यहां कराया।