फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The body of the farmer in the field found hanged

खेत में फांसी पर लटका मिला किसान का शव

Mon, 02 May 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 02 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
थाना इज्जतनगर के अणुपुरा जागीर गांव के किसान हरनाम सिंह का शव खेत में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक गेंहू और गन्ने की फसल बर्बाद होने से किसान मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार की शाम को पत्नी से भी उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।  पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को दे दिया। 
विज्ञापन

 ग्राम अणुपुरा जागीर के किसान हरनाम सिंह 48 के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। उनकी गन्ने और गेहूं की फसल भी अच्छी नहीं हुई। शनिवार की शाम को पत्नी त्रिलोकी देवी ने कोई ऐसी बात कह दी जो हरनाम सिंह को खराब लग गई। इसी तनाव में हरनाम सिंह ने गांव के पड़ोस में ही खेत में खड़े पापुलर के पेड़ से लटककर जान दे दी। परिवार वाले रात भर हरनाम सिंह को तलाशते रहे, लेकिन उनका पता नहीं लग पाया। 
विज्ञापन

रविवार की सुबह खेतों के निकले किसानों ने हरनाम सिंह के शव को पापुलर के पेड़ से लटका देखा तो गांव में शोर मच गया। हरनाम सिंह का बेटा अपने साथियों के साथ पिता के शव को उतारकर घर ले आया। सूचना पर कार्यवाहक एसओ विनोद कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की तो बेटा दूसरी कहानी सुनाने लगा। बेटे का कहना था कि पता नहीं कैसे उनके पिता की मौत हो गई। बाद में उसके दोस्तों से जानकारी की गई तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हरनाम की मौत लटकने से हुई है। पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी की वजह से उसने आत्महत्या की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की शादी टलने से परेशान था
-परिवार में पत्नी त्रिलोकी के अलावा 3 बेटी और 3 बेटे को छोड़ गए। 24 अप्रैल को दूसरे बेटे की शादी होनी थी जो कि आर्थिक तंगी से टल गई। बताया जाता है कि किसान की आर्थिक स्थिति ज्यादा खराब थी। जिस कारण गृह क्लेश भी होता रहता था। इस तरह मानसिक तनाव को किसान सह नहीं पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed