फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The affair became a teacher Rajendra Rashid from girlfriend

प्रेमिका के चक्कर में शिक्षक राजेंद्र से राशिद बन गए   

Thu, 09 Feb 2017 01:15 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 09 Feb 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
The affair became a teacher Rajendra Rashid from girlfriend
The affair became a teacher Rajendra Rashid from girlfriend - फोटो : बरेली, अमर उजाला
नगर की टीचर्स कालोनी में रहने वाला शिक्षक राजेंद्र कुमार कश्यप(35) ने दूसरे धर्म की प्रेमिका से शादी के चक्कर में धर्म परिवर्तन करके अपना नाम राशिद खां रख लिया, लेकिन इसके बाद भी उसे धोखा मिल गया। आरोप है कि प्रेमिका ने उसने दूसरे प्रेमी से निकाह की तारीख तय कर कर ली। इसकी भनक लगने पर राशिद खां ने डीआईजी के सामने पेश होकर मामले की शिकायत की। सीओ के सामने पेश होकर प्रेमिका पर दो लाख रुपये के जेवर व नकदी हड़पने का आरोप लगाया है। डीआईजी के आदेश पर मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

टीचर्स कालोनी ने निवासी आरके कश्यप ने बीएड करने के बाद एक प्राइवेट स्कूल में बतौर प्रधानाचार्य की नौकरी करते हैं। यहीं देवरनियां थाने के एक गांव की 27 वर्षीय लड़की पढ़ाती थी। दोनों के बीच करीब डेढ़ साल तक प्रेम प्रसंग चलता रहा। स्कूल और उसके आसपास के इलाके के अलावा लड़की के परिजनों को भी इसकी जानकारी हो गई। एक दिन लड़की के साथ शिक्षक उसी के घर पहुंच गया। आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने उसके सामने धर्म परिवर्तन करने पर शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। इसके बाद शिक्षक अपने घर लौट आया। दो दिन अचानक घर से गायब हो गया। परिवार वालों ने उसके गुम होने की सूचना पुलिस को दी। वह फरवरी 2016 बहेड़ी आया और उसने बताया कि उसने धर्म परिवर्तन करके अपना नाम राशिद खां रख लिया है। उसने अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है। इसकी सूचना उसने डीएम बरेली को भी दी थी। शिक्षक का आरोप है कि अब लड़की दूसरे प्रेमी व फुफेरे भाई से निकाह कर रही है। वह सऊदी अरब में रहता है। दोनों के निकाह को 20 फरवरी तारीख भी तय हो गई है। उसने चार दिन पहले लड़की के घर जाकर कहा कि उसे धोखा क्यों दिया। इस पर लड़की के परिवार वालों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने शिकायत में प्रेमिका की शादी रुकवाने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed