{"_id":"7634c9fa9d4104a0e99a398dbc1faf0f","slug":"thagi-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार के बहाने ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड जीएम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार के बहाने ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड जीएम
बरेली
Updated Wed, 25 Feb 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार (हरियाणा) के एक प्राइवेट ग्रुप से रिटायर हुए रिटायर्ड जनरल मैनेजर एसपी सक्सेना सोमवार को थाना किला पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी किला इलाके में रहती है। भतीजी की सहेली ने उसी से उनका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और अक्सर उन्हें फोन करने लगी। कई बार फोन पर वह अपना दुख दर्द सुनाकर मदद मांगती थी। श्री सक्सेना के मुताबिक युवती ने सोमवार को उनको अपने घर में खुशी होने की बात कहकर उन्हें बरेली बुलाया। वह उसके घर पहुंचे तो उन्होंने उसकी नवजात बच्ची को शगुन के तौर पर पांच सौ रुपये दिए। इसी दौरान महिला का पति आ गया और उन पर गलत नीयत से घर में घुसने का इल्जाम लगाने लगा। रिटायर्ड मैनेजर का आरोप है कि उसकी अंगूठी, पर्स जबरन ले लिया गया। पर्स में पांच हजार रुपये थे। उन्होंने किला थाने में शिकायत करते हुए दंपति पर जान पहचान बढ़ाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया।