{"_id":"57c0a5304f1c1bd539d4f5c9","slug":"teli-vendor-at-the-junction-of-fire-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर वेंडर की ठेली में लगी आग, भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंक्शन पर वेंडर की ठेली में लगी आग, भगदड़
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 27 Aug 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार दोपहर एक वेंडर की ठेली में रखे सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटें निकलती देख प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई। कई वेंडरों ने मिलकर जैसे-तैसे आग बुझाई। रोक होने के बावजूद गैस सिलेंडर जलाने पर रेल प्रशासन ने वेंडर से एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट मुरादाबाद भेजी गई है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर स्टेशन मास्टर के दफ्तर के सामने लगी ठेली पर रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें निकलीं तो आसपास मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। सिंलेंडर में आग लगी देखकर कई वेंडर इकट्ठे हो गए और पानी भीगे बोरे डालकर जैसे-तैसे आग बुझाई। इस हादसे का पता लगने पर स्टेशन मास्टर और कामर्शियल विभाग के लोग पहुंच गए। ठेली मैसर्स सहकारी सोसाइटी की बताई जाती है, जिसे सुभाषनगर का फिराज चलाता है।
23 जुलाई से प्लेटफार्म पर लगने वाली दुकानों में गैस सिलेंडर लगाने पर रोक लगाई जा चुकी है। रसाई गैस की जगह बिजली से इंडक्शन कूकर जलाने का है। रोक के बावजूद गैस चूल्हा जलाने पर आरोपी वेंडर से बतौर जुर्माना एक हजार रुपये वसूले गए। इस हादसे की रिपोर्ट मुरादाबाद सीनियर डीसीएम को भेज दी गई है।