फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Strike in the police station regarding the route of Shobhayatra

दधिकांधौ शोभायात्रा के रूट को लेकर थाने में बखेड़ा 

Thu, 10 Aug 2017 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 10 Aug 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। 
चंद्रनगर धार्मिक समिति कटरा चांद खां पुराना शहर की ओर से जन्माष्टमी के मौके पर निकलने वाली परंपरागत 128 वर्ष पुरानी दधिकांधौ शोभायात्रा के मार्ग की नए रास्ते को लेकर बनी सहमति के बाद सेतु निगम के पिलर खड़े कराने को लेकर थाना बारादरी में बखेड़ा हो गया। इससे लोगों में आक्रोश हो गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के क ड़े रुख पर शटरिंग को लगे पिलर हटवाना को कह दिया। सिटी मजिस्ट्रेट यूपी सिंह का कहना है कि शोभायात्रा निकाले जाने के लिए जो अस्थाई रास्ता तय चुका है, उसी से निकलेगी। सोलह अगस्त तक शटरिंग हटवाने के बाद रास्ता साफ करा दिया जाएगा।   
जन्माष्टमी के अगले दिन 16 अगस्त को दधिकांधौ शोभायात्रा निकाली जाती है। चंद्रनगर धार्मिक समिति के महामंत्री दिनेश दद्दा ने बताया कि पिछले माह उक्त शोभायात्रा की तैयारी को लेकर एसीएम प्रथम, सीओ तृतीय, कोतवाल बारादरी और सेतु निगम के एई और जेई व समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक में तय हुआ था कि शाहदाना चौराहे से शोभायात्रा का मार्ग बदलकर रेलवे ग्राउंड के पास से होते हुए शहामतगंज चौराहे पहुंचकर शोभायात्रा अपने पुराने मार्ग से श्यामगंज चौराहे से पुल के नीचे से शहामतगंज पुलिस चौकी चौराहे से होते हुए मिर्चों वाली गली से आगे बढ़ेगी। मगर तीन दिन से शहामतगंज पुलिस चौकी वाले चौराहे पर निर्माणाधीन पुल के नीचे पिलर खड़े करने शुरू कर दिए हैं, जो शोभायात्रा के मार्ग में बाधक होंगे। बुधवार को शहामतगंज पुलिस चौकी पर समिति के पदाधिकारियों को बुलाया गया, जिसमें पूर्व सहमति का सेतु निगम के जेई ने विरोध कर दिया। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। बाद में इसी को लेकर फिर से थाना बारादरी में दोनों पक्षों के लोगों की बैठक हो गई। इसके बाद भी सेतु निगम के जेई का कहना था कि काम नहीं रोका जा सकता। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की सूचना पर सेतु निगम के अधिशासी अभियंता एसके गर्ग और कनिष्क और सहायक अभियंता भी थाने पहुंच गए। सीओ तृतीय नीति द्विवेदी और सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बात शुरू हुई। इस दौरान सेतु निगम के अफसरों ने बताया कि उनके पास लिखित में शोभायात्रा को लेकर कोई सूचना नहीं आई है। आला अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी। देर शाम को दोनों अधिकारियों ने सेतु निगम के आला अधिकारियों के बात की। इसके बाद वह शटरिंग का सामान हटाने को राजी हो गए।  
विज्ञापन



दधिकांधौ शोभायात्रा 16 को 
बरेली। चंद्रनगर कटरा चांद खां स्थित श्रीसीताराम मंदिर से निकलने वाली दधिकांधौ शोभायात्रा 16 अगस्त को सुबह नौ बजे धूमधाम से निकाली जाएगी। सुबह नौ बजे शुरू होने वाली यात्रा से पहले श्रीकृष्ण की प्रथम आरती सुबह साढ़े आठ बजे होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा श्रीसीताराम मंदिर से शुरू होकर शहर में घूमते हुए और नए रास्ते से होते हुए कालीबाड़ी, श्यामगंज चौराहा, ईसाइयों की पुलिया से सिंधुनगर होते हुए कटरा चांद खां स्थित मंदिर पर आकर संपन्न होेगी। अध्यक्ष दिनेश कुमार दद्दा ने लोगों शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है। 


-दोनों पक्षों की सहमति से दधिकांधौ शोभायात्रा का रूट तय हुआ है। कुछ कन्फ्यूजन हुआ था। अब कोई बात नहीं है। सेतु निगम के अधिकारियों से बात हो गई है। उन्होंने रास्ते से शटरिंग हटवानी शुरू कर दी है। शोभायात्रा अस्थाई रास्ते से ही निकलेगी- नीति द्विवेदी, सीओ तृतीय 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed