{"_id":"4a21cf17ff2dceca4356a273a360371a","slug":"stf-four-factory-caught-making-aslah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने असलाह बनाने की चार फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीएफ ने असलाह बनाने की चार फैक्ट्री पकड़ी
बरेली
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/कासगंज। जिला पुलिस की मदद से एसटीएफ बरेली ने कस्बा भरगैन से असलाह बनाने वाली चार फैक्ट्रियों में छापामारी करके तमंचों के साथ दो लोगों को मौके से पकड़ा है। इनके चार साथी मौके से फरार हो गए। एसटीएफ की बरेली इकाई के प्रभारी उपनिरीक्षक अजयपाल सिंह गुरुवार को भरगैन पहुंचे। उन्होंने कासगंज के क्राइम ब्रांच के अलावा पटियाली, सिढ़पुरा, सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र की पुलिस टीमों के साथ अवैध रूप से असलाह बनाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की। पुलिस ने भरगैन इलाके में चार शस्त्र फैक्ट्रियों से एक दर्जन बने एवं आठ अध बने तमंचे बरामद किए। मौके से सज्जन निवासी भरथना इटावा और कल्लू निवासी भरगैन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरिफ, चमन, पंडा, भूरा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। आरोपियों के द्वारा मध्यप्रदेश के इंदौर, भिंड, मुरैना, मुंगेर क्षेत्रों से भी पिस्टल आदि लाकर सप्लाई की जा रही थी। एसपी कासगंज हिमांशु कुमार ने बताया कि जो आरोपी फरार है उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन